logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • लिव इन रिलेशनशिप को लेकर उत्तराखंड के लोगों ने खुलकर दी अपनी राय,शादी व्यवस्था पर उठे सवाल

लिव इन रिलेशनशिप को लेकर उत्तराखंड के लोगों ने खुलकर दी अपनी राय,शादी व्यवस्था पर उठे सवाल.

 
  • Kunal Kataria
  • 10 Feb 2024
  • 851
image  

 

 

देहरादून: लिव इन रिलेशनशिप को लेकर जहां अभिभावक इसके विरोध में हैं तो वहीं युवा लिव इन के पंजीकरण को सही बता रहे हैं। युवाओं का कहना है कि लिव इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन होने से लिव इन के मामलों में कमी आएगी और अनावश्यक विवाद भी नहीं होंगे। इस संबंध में अभिभावक निर्मला बिष्ट का कहना है कि लिव इन रिलेशनशिप को पंजीकृत कराकर सरकार एक तरह से शादी व्यवस्था को चुनौती दे रही है। बहुविवाह का प्रचलन तो प्राचीन काल से है, लेकिन इस तरह से अवैध कृत्यों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

एक ओर हम पाश्चात्य संस्कृति का विरोध कर रहे हैं, वेलेंटाइन डे जैसे पश्चिमी त्योहारों को मनाने से अपने बच्चों को रो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सरकार लिव इन जैसे संबंधों को कानूनी अमलीजामा पहनाने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान समय में कई लोग मजबूरी में लिव इन में रह रहे हैं। फिलहाल उनकी प्राइवेसी उनके हाथ में है, लेकिन इसका पंजीकरण होगा तो यह लिव इन में रहने वालों के संबंध तो सार्वजनिक तो होंगे ही साथ ही महिला के लिए भी मुसीबतें बढ़ेंगी।

प्रताड़ित करने की आशंका

अभिभावक डॉ. एसएन सचान ने कहा कि एक अभिभावक होने के नाते वे लिव इन रिलेशनशिप को ही गलत मानते हैं। वे अपने बच्चों को कभी भी लिव इन में रहने की अनुमति नहीं देंगे। किन्हीं परिस्थितियों में उनको रहना पड़ता है तो वे अपने घर पर इस बारे में नहीं बताते हैं। पंजीकरण की अनिवार्यता होने पर इस तरह के मामलों में कमी आएगी। क्योंकि कोई भी माता-पिता ये नहीं चाहेगा कि उनका बेटा या बेटी लिव इन रिलेशनशिप में रहे। बच्चों को अपने पार्टनर चुनने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन पंजीकरण के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। ऐसे में वैरिफिकेशन के नाम पर लिव इन में रहने वालों को प्रताड़ित किए जाने की आशंका भी बनी रहेगी।

सांस्कृतिक संस्थाओं पर छोड़िए फैसला

युवा सचिन थपलियाल का कहना है कि छोटे प्रयासों के बिना बड़े काम असंभव है। भारत में पश्चिमी सभ्यता काफी हावी होने लगी है। उत्तराखंड देवभूमि है और यहां पर नारियों का सम्मान होता है, लेकिन सरकार को जो यह निर्णय है कि बिना पंडित, बिना अपनी भारतीय संस्कृति को आगे रख कर बिना शादी के लिव इन में रह लेंगे तो यह पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह अमेरिकीकरण की यह एक छोटी झलक है। सरकार को यह फैसले सांस्कृतिक संस्थाओं को छोड़ देना चाहिए।

 

 
Share
Previous Post
अगर क्रिमिनल लॉ सबके लिए समान है तो नागरिक कानून भी समान क्यों नहीं होना चाहिए.. यूसीसी पर बोलीं ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष
Next Post
उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, दिन में खिली धूप..बारिश से मिली सूखी ठंड से राहत, जानें अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.

    • 20 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.