logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में ग्रीन सेस लगाने की तैयारी, जानिए बाहर से आने वाले वाहनों से कितना पैसा वसूलेगी सरकार

उत्तराखंड में ग्रीन सेस लगाने की तैयारी, जानिए बाहर से आने वाले वाहनों से कितना पैसा वसूलेगी सरकार.

 
  • Rahul Parasar
  • 12 Feb 2024
  • 1092
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड अपनी गाड़ी से आने वाले लोगों को अब ग्रीन सेस चुकाना होगा। दरअसल, पिछले वर्षों में प्रदेश में आने वाले वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। पर्यटन और चार धाम यात्रा के लिए लोग अपने वाहनों से प्रदेश में आ रहे हैं। वाहनों की भारी संख्या के कारण पहाड़ों पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। सरकार ने अब इन वाहनों से प्रवेश शुल्क के रूप में ग्रीन सेस वसूलने की तैयारी की है। पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें ग्रीन सेस लागू किए जाने के प्रावधान का जिक्र किया गया है। हिमाचल प्रदेश में पहले से ही ग्रीन सेस की व्यवस्था लागू किया गया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से की गई नई व्यवस्था के बाद यूपी, दिल्ली- एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से उत्तराखंड में घुमने अपने वाहनों से आने वाले लोगों का अब खर्च बढ़ जाएगा।

परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी का कहना है कि ग्रीन सेस व्यवस्था को फास्टैग से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है। फास्टैग से जुड़ने पर टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल के साथ ग्रीन सेस भी कट जाएगा। ग्रीन सेस की अधिसूचना जारी होने के बाद व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश की जा रही है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से कटने वाला ग्रीन सेस पूरे दिन के लिए मान्य होगा। एक स्थान पर सेस कटने के बाद दोबारा नहीं कटेगा। इसके अलावा सरकार की ओर से सेस के एकमुस्त भुगतान की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था तिमाही और सालाना है। हर रोज लगने वाले ग्रीन सेस का 20 गुना भुगतान करने पर तीन महीने तक ग्रीन सेस नहीं लिया जाएगा। व्यवसायिक वाहन इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

सरकार का मानना है कि ग्रीन सेस से सरकार को आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। परिवहन विभाग बाहर से आने वाले वाणिज्यिक वाहनों से अभी तक एंट्री टैक्स वसूलता रहा है। अब वाणिज्यिक और निजी दोनों वाहनों से ग्रीन सेस लिया जाएगा। इससे परिवहन विभाग का टैक्स कलेक्शन बढ़ने की संभावना है। सरकार ग्रीन टैक्स से होने वाली आय का उपयोग प्रदेश में सड़क सुरक्षा सुधार के लिए करने की योजना बनाई है। प्रदेश में बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटना के मामले सामने आते रहे हैं।

राज्य में सड़क सुरक्षा सुधार के उपायों को बेहतर बनाने की योजना है। परिवहन विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 लाख से अधिक वाहन रजिस्टर्ड हैं। वहीं, पिछले वर्ष 35 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चार धाम और हेमकुंड साहिब का दर्शन किया। ये पर्यटक दूसरे राज्यों से प्राइवेट और व्यवसायिक वाहनों से प्रदेश में आते हैं। ग्रीन सेस से उनका खर्च बढ़ने वाला है।

दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों पर लगने वाली ग्रीन सेस (राशि रुपये में):

वाहन के प्रकारग्रीन सेस चार्ज
तीन पहिया वाहन20
चारपहिया हल्का वाहन, कार, एसयूवी40
मध्यम वाहन, छोटी बसें, ट्रैवलर60
भारी वाहन, बस, ट्रक80

सरकार ने दी है कई वाहनों को छूट

राज्य सरकार की ओर से कई प्रकार के वाहनों को ग्रीन सेस के दायरे से बाहर रखा गया है। इसमें दूसरे राज्यों से आने वाले दोपहिया वाहन, केंद्र, राज्य सरकार या दूसरे राज्यों के सरकारी वाहन, ट्रैक्टर, ट्रेलर, रोड रोलर, कंबाइन हार्वेस्टर जैसे वाहनों पर ग्रीन सेस नहीं लगेगा। इसके अलावा शव वाहन, एंबुलेंस, फायर टेंडर और सेना के वाहनों को भी ग्रीन सेस के दायरे से बाहर रखा गया है। बिजली से चार्ज होने वाली बैटरी, सोलर, हाईब्रिड और सीएनजी से चलने वाले वाहन भी ग्रीन सेस की रेंज से बाहर रखे हैं।

अब ऐसे लगेगा ग्रीन टैक्स (राशि रुपये में):

वाहनों की आयुपेट्रोलडीजल
5 साल400500
5 से 10 साल600750
10 से 15 साल8001000
15 साल से अधिक10001250

सरकार ने कॉमर्शियल वाहनों पर 6 साल बाद फिटनेस के समय लगने वाले ग्रीन टैक्स को बढ़ा दिया है। पहले टैक्स एक ही बार लगता था, लेकिन अब इसके चार स्लैब तैयार किए गए हैं। वहीं, 8 साल के कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस दो साल और इससे अधिक पुराने वाहनों की प्रत्येक साल होती है। अब तक यदि वाहन की आयु सीमा छह साल हो गई तो फिटनेस के दौरान उस पर 600 रुपये ग्रीन टैक्स लगता था, जिसे सरकार ने अब बढ़ा दिया है। इसके लिए स्लैब तैयार किए गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है हल्की बर्फबारी,तेज धूप निकलने से चढ़ने लगा पारा
Next Post
उत्तराखंड की मशरूम गर्ल दिव्या रावत बुरी फंसीं, कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में भाई के साथ पुणे में गिरफ्तार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.