logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • श्रीनगर बेस अस्पताल में पहुंचा तेंदुआ, मरीजों और स्टाफ में दहशत, लोगों से बाहर न निकलने की अपील

श्रीनगर बेस अस्पताल में पहुंचा तेंदुआ, मरीजों और स्टाफ में दहशत, लोगों से बाहर न निकलने की अपील.

 
  • Dhirender Singh
  • 13 Feb 2024
  • 943
image  

 

 

देहरादून/श्रीनगर: उत्तराखंड के श्रीनगर बेस अस्पताल में देर शाम एक गुलदार (तेंदुआ) के धमकने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में सोमवार देर शाम एक गुलदार चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अस्पताल में गुलदार के आने की सूचना फैलते ही मरीज, तीमारदार और कर्मचारी दहशत में आ गए।

अस्पताल में मरीज सीटी स्कैन कराने जा रहा था तब उसने गुलदार देखा। गुलदार को देखते ही वह दहशत में आ गया। चंद कदमों की दूरी पर ही गुलदार को घूमते हुए देख अस्पताल में गुलदार के होने का शोर मचा दिया। अस्पताल में गुलदार आने की खबर सुनते ही सभी लोग डर गए। मेडिकल स्टाफ ने तत्काल लोगों को सतर्क किया। अस्पताल प्रशासन ने गुलदार के अस्पताल परिसर में होने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

बढ़ाई अस्पताल की सुरक्षा

वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी के अनुसार उन्हें बेस अस्पताल में गुलदार के होने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि गुलदार नहीं दिखाई दिया लेकिन अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील भी की गई है। साथ ही कहीं पर भी गुलदार दिखाने पर लोगों से वन विभाग को सूचना देने की अपील भी रेंजर ललित मोहन नेगी ने की है।

श्रीनगर में गुलदार का आतंक

बेस अस्पताल में गुलदार के आने की खबर आग की तरफ फैल गई और लोग दहशत में आ गए। वहीं मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच की सभी कक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। श्रीनगर के खिर्सू क्षेत्र में पिछले दिनों गुलदार का आतंक छाया हुआ था। तीन और चार फरवरी को खिर्सू में गुलदार ने दो बच्चों को मार दिया था। इसके चलते खिर्सू में तीन दिनों तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया था। अस्पताल में गुलदार दिखने के 24 घंटे पहले ही एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया था, लेकिन अब अस्पताल के ब्लड कलेक्शन यूनिट में दिखे गुलदार ने वन विभाग में भी हड़कंप मचा दिया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की मशरूम गर्ल दिव्या रावत बुरी फंसीं, कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में भाई के साथ पुणे में गिरफ्तार
Next Post
उत्तराखंड में फिलहाल कहीं बारिश नहीं, चिलचिलाती धूप से बढ़ने लगा दिन और रात का तापमान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.