logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 3 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • बारिश से लेकर पहाड़ों पर बर्फबारी तक अलर्ट, उत्तराखंड में ऐसे बदलेगा मौसम का मिजाज

बारिश से लेकर पहाड़ों पर बर्फबारी तक अलर्ट, उत्तराखंड में ऐसे बदलेगा मौसम का मिजाज.

 
  • Priyanka Thapa
  • 27 Mar 2024
  • 835
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को प्रदेश भर में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छा सकते हैं जबकि उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश भी हो सकती है।

वहीं निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर , केदारनाथ धाम के रास्तों से बर्फ को काटते हुए मजदूरों की टीम धाम में पहुंच गई है। 4 मार्च से केदारनाथ मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। भीमबली तक पैदल मार्ग पर बर्फ नहीं थी लेकिन भीमबली से लेकर केदारनाथ तक पूरे रास्ते में बर्फ जमी हुई थी। मजदूरों ने बर्फ को डेढ़ मीटर चौड़ाई तक हटाया। कई स्थानों पर बर्फ काटकर और स्थाई रास्ता बनाया गया है। लिंचोली से लेकर केदारनाथ धाम तक अभी भी तीन फीट बर्फ जमा है। केदारनाथ धाम में 1 अप्रैल से पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी डीडीएमए लोनिवि की टीम कर रही है। इस टीम में 100 मजदूर हैं। पुनर्निर्माण कार्य यात्रा शुरू होने से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मंदिर समिति का भवन और सरस्वती नदी पर पुल का निर्माण आदि शामिल है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की 2 सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार,धर्मनगरी हरिद्वार में मुस्लिम पर खेला दांव
Next Post
NIOS 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 6 अप्रैल से परीक्षा, देखें पूरी डेटशीट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 07 July: देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल.

    • 07 Jul 2026
  • image

    आईपीएस तृप्ति भट्ट कौन हैं? अल्मोड़ा की बेटी ने खाकी के लिए ठुकराए बड़े ऑफर.

    • 25 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना.

    • 25 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.