logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • कट्टरपंथी इस्लामिक देश सऊदी अरब पहुंचेगा मिस यूनिवर्स, पहली बार दिखेगा झंडा, इस मॉडल ने किया बड़ा ऐलान

कट्टरपंथी इस्लामिक देश सऊदी अरब पहुंचेगा मिस यूनिवर्स, पहली बार दिखेगा झंडा, इस मॉडल ने किया बड़ा ऐलान.

 
  • Yogendra Mishra
  • 29 Mar 2024
  • 937
image  

 

 

रियाद: इतिहास में पहली बार सऊदी अरब का झंडा मिस यूनिवर्स में दिखाई देगा। 27 साल की मॉडल मिस यूनिवर्स स्टेज पर सऊदी अरब के झंडे को लेकर उतरेंगी। इस मॉडल का नाम रूमी अलकाहतानी है, जो पहले भी सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोमवार को उन्होंने घोषणा की है कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे लोकप्रिय सौंदर्य प्रतियोगिता है।

अरबी में इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। प्रतियोगिता में पहली बार सऊदी अरब साम्राज्य पहुंचेगा।' इस घोषणा के साथ मॉडल ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इसमें वह सऊदी अरब का झंडा पकड़े हुए दिख रही है। अलकाहतानी का जन्म रियाद में हुआ था। वह सुर्खियों में बनी रहतीहै। कई वैश्विक प्रतियोगिताओं में वह हिस्सा ले चुकी है। हाल ही कुछ सप्ताह पहले उन्होंने मलेशिया में मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में हिस्सा लिया था।

क्या बोले लोग

सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। ऐसे में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी का शामिल होना एक बड़ा संदेश है। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने बधाई दी। बहुत से लोगों ने उन्हें शुभकामना दी। वहीं कई लोगों ने उनकी सुंदरता की तारीफ की। इससे पहले मिस यूनिवर्स की एक शुरुआती प्रतियोगिता जीतने पर पाकिस्तान की एरिका रॉबिन को विरोध का सामना करना पड़ा था। कराची की रहने वालीं एरिका रॉबिन पाकिस्तान की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं।

एरिका का हुआ था विरोध

एरिका रॉबिन ईसाई धर्म को मानने वाली हैं। मालदीव में पिछले साल इससे जुड़ी प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें पांच महिलाएं फाइनल में पहुंचीं। एरिका इन सभी को पीछे छोड़कर पहली मिस यूनिवर्स पाकिस्तान बनी थीं। हालांकि उनकी कामयाबी के कारण पाकिस्तान के लोग नाराज हो गए। पाकिस्तान के कई राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के मुताबिक यह पाकिस्तान की बेइज्जती थी। कुछ लोगों ने यह तक कहा कि एरिका ने बिना देश की इजाजत के इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कई नेताओं ने पाकिस्तानी सरकार से जांच की मांग की थी।

 

 
Share
Previous Post
क्या सोनिया के जाने से कांग्रेस के गढ़ में बदल जाएगी रणभूमि? मोदी लहर में भी नहीं ढह सका मजबूत किला
Next Post
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 4.3 करोड़ रुपये की होटल बुकिंग, तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.