लखनऊ: बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने मथुरा से प्रत्याशी बदल दिया है। वहीं, लखनऊ, मैनपुरी और कन्नौज से भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के शामिल शामिल हैं। उन्नाव से बसपा ने पत्रकार को टिकट दिया है। बसपा ने उन्नाव से अशोक कुमार पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। अशोक कुमार पांडेय प्रिंट मीडिया में कई संस्थानों में संपादक रह चुके हैं।
| लोकसभा सीट | उम्मीदवार |
| गाजियाबाद | नन्दकिशोर पुंडीर |
| अलीगढ़ | हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय |
| मथुरा | सुरेश सिंह |
| मैनपुरी | डॉ. गुलशन देव शाक्य |
| खीरी | अंशय कालरा रॉकीजी |
| उन्नाव | अशोक कुमार पांडेय |
| मोहनलाल गंज (एससी) | राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान |
| लखनऊ | सरवर मलिक |
| कन्नौज | इमरान बिन जफर |
| कौशांबी (एससी) | शुभ नारायण |
| लालगंज (एससी) | डॉ. इंदू चौधरी |
| मिर्जापुर | मनीष त्रिपाठी |