logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • शराब की तलाश में पुलिस ने घर में मारा छापा, डिब्बा उठाया तो गिरने लगा नोटों का बंडल, 26 लाख रुपये बरामद

शराब की तलाश में पुलिस ने घर में मारा छापा, डिब्बा उठाया तो गिरने लगा नोटों का बंडल, 26 लाख रुपये बरामद.

 
  • Shubham Sehgal
  • 04 Apr 2024
  • 1144
image  

 

 

देहरादून/उत्तरकाशी: नौगांव के एक घर में शराब रखे होने की सूचना पर पहुंची एफएसटी की आंखे उस समय फटी की फटी रह गईं, जब शराब की तलाश में आई टीम के हाथ भारी नकदी लग गई। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने फर्श पर बैठ कर ही नोट गिने जो 26,55,690 रुपये थे।लोकसभा चुनाव मद्देनजर उत्तरकाशी पुलिस सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चला रही है। उत्तरकाशी के फ्लाइंग स्क्वायड टीम को बुधवार को सूचना मिली थी कि नौगांव ब्लॉक के गढ़ गांव में बलवीर सिंह के घर पर शराब रखी है।

सूचना मिलने पर चुनाव के नोडल अधिकारी सीओ उत्तरकाशी प्रशांत कुमार और सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशन में एफएसटी नौगांव आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शराब पकड़ने के लिए बलवीर सिंह के घर पर छापा मारा था। एफएसटी की टीम ने उसके घर की तलाशी ली। वहां से चार पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। इसी दौरान टीम के एक सदस्य ने जब और शराब की तलाश में एक कट्टे को उठाया तो वे हैरान रह गए। कट्टा खोलते ही फर्श पर नोट ही नोट बिखर गए। एक साथ इतनी नगदी देखकर पुलिस और एफएसटी भी हक्के-बक्के रह गए। इतने नोट देख कर टीम के सदस्य जमीन पर बैठकर ही कैश गिरना शुरू किया।

26 लाख से ज्यादा कैश बरामद

गिनती करने पर यह धनराशि 26,55,690 रुपये पाई गई। नकदी के बारे में जब एफएसटी ने बलवीर सिंह से पूछताछ कि तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इस पर एफएसटी ने आयकर विभाग की टीम को बुलाकर नकदी उनके हवाले कर दी। इसके साथ ही आरोपी बलबीर सिंह से नकदी का साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है। थाना अध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत के अनुसार गढ़ गांव के एक व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। बताया नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा अब ITBP नहीं बल्कि उत्तराखंड पुलिस करेगी, कपाट खुलने से पहले पढ़ें बड़ा अपडेट
Next Post
Sonia Gandhi Oath:अब राज्यसभा में दिखेंगी सोनिया गांधी, ली पद और गोपनीयता की शपथ
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा से 15 दावेदार, जानें किन नामों की चर्चा? चौंका सकती है हाईकमान.

    • 02 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.