logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 2 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर की महौरली में किया जिक्र, जानें क्या है ड्रोन दीदी योजना

पीएम नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर की महौरली में किया जिक्र, जानें क्या है ड्रोन दीदी योजना.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 05 Apr 2024
  • 743
image  

 

 

रुद्रपुर: उत्‍तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा चुनाव प्रचार करने आए पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो ड्रोन दीदी योजना का जिक्र किया। उन्‍होंने बताया कि इसके तहत हमारी बहन और बेटियों को ड्रोन पायलट बनने में मदद करने के लिए लाखों रुपये के ड्रोन दिए जा रहे हैं। इस योजना की वजह से उत्‍तराखंड की कई बहन और बेटियों को लाभ होगा। आपको बता दें कि हाल ही में भारत दौरे पर आए माइक्रासॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स ने भी नमो दीदी ड्रोन योजना की तारीफ की थी। आइए जानते हैं कि आखिर यह योजना क्‍या है और कैसे लड़कियां ड्रोन दीदी बनकर बेहतर कमाई कर सकती हैं?

मोदी सरकार ने नवंबर, 2023 में ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत देश में स्‍वयं सहायता समूह की सदस्‍य महिलाओं में से 3 करोड़ महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्‍लेषण और ड्रोन के रखरखाव से संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है। महिलाओं को ड्रोन के जरिये फसलों की निगरानी, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बुआई की ट्रेनिंग दी जाती है।

15 दिन तक दी जाएगी ट्रेनिंग

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्‍वयं सहायता समूह का सक्रिय सदस्‍य होना जरूरी है। महिला की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत चुनी गई महिलाओं को 15 दिनों तक ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

हर महीने 15 हजार सैलरी

ट्रेनिंग के बाद ड्रोन दीदी को हर महीने 15 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी। ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण 10 से 15 गांवों का एक कलस्‍टर बनाकर महिलाओं को दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को इन दस्‍तावेजों की जरूरत पड़ेगी- आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोन नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, स्‍वयं सहायता ग्रुप का पहचान पत्र।

ड्रोन खरीदने के लिए इतना पैसा मिलेगा

महिलाओं को ड्रोन खरीदने पर उसके लागत का 80 प्रतिशत या अधिकतम आठ लाख रुपये दिए जाएंगे। बाकी राशि कृषि इन्‍फ्रा वित्‍तपोषण सुविधा के तहत बतोर लोन के रूप में मिल सकेगी जिस पर 3 प्रतिशत ब्‍याज सब्सिडी भी दी जाएगी। अगले 4 वर्षों में सरकार ने 1261 करोड़ रुपये खर्च कर 15 हजार महिलाओं को ड्रोन मुहैया कराने का फैसला किया है।

किराये पर किसानों को मिलेगा ड्रोन

इस योजना के माध्यम से किसानों को किराए पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ड्रोन मिल सकेगा जिससे वह अपनी खेती कर सकेंगे। यह योजना किसानों को कृषि में एडवांस टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने में सहायता करेगी।

आवेदन करने के लिए अभी करना होगा इंतजार

जो भी इच्छुक महिलाएं स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को शुरू करने की मंजूरी दी है। अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन दीदी योजना को लागू किया जाएगा तो आवेदन करने से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
अग्नि प्राइम परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का रात में सफल प्रक्षेपण, जानें इसकी खूबियां
Next Post
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा, चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के रेट तय, देखें रेट लिस्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand SIR: प्रदेश में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस.

    • 14 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 07 July: देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल.

    • 07 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.