देहरादून: उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। केदारनाथ के कपाट 10 मई, बदरीनाथ के कपाट 12 मई, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया को खुलेंगे। सोमवार से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। इस बार यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की पर्ची पर जरूरी मोबाइल नंबर भी लिखे मिलेंगे। मैनुअल रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर खोले जा रहे हैं। इस बार किसी भी यात्री को बगैर पंजीकरण चारधाम पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए चारधाम जाने वाले श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।
श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/chardham-yatra-uttarakhand.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद Chardham Darshan Live पर क्लिक करें। यहां से https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाकर डिटेल भरें।
उत्तराखंड के पर्यटन एवं धर्मस्य मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि चारधाम यात्रा में अबकी बार काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए संबंधित विभागों को यात्रा की तैयारी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा की तैयारी के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से गढ़वाल मंडल आयुक्त को 5 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि को केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं देने पर खर्च किया जाना है।
कारपोरेट मीडिया के मुक़ाबले स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए और उसकी ताक़त बनिए। आपका आर्थिक योगदान ऐसे नाज़ुक समय में स्वतंत्र पत्रकारिता को बहुत मज़बूती देगा। याद रखिए, लोकतंत्र तभी बचेगा, जब सच बचेगा।
50 100,200 रुपए शुल्क देकर निम्नलिखित नंबर पर आप अपना आर्थिक सहयोग कर सकते है।
Google pay number - 9557993990
खाता धारक का नाम - Kunal Kataria