logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • CUET-UG: 12 से 15 विषयों में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है

CUET-UG: 12 से 15 विषयों में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है.

 
  • Neeraj Kumar
  • 11 Mar 2024
  • 1080
image  

 

 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET- UG) इस बार हाईब्रिड मोड में होगा। किन-किन विषयों में ऑफलाइन परीक्षा होगी और कौन से विषय कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के दायरे में आएंगे, इसका फैसला तो आवेदनों की संख्या के आधार पर होगा। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दो वर्षों के आवेदनों के हिसाब से देखें तो 12 से लेकर 15 विषयों की परीक्षा ऑफलाइन हो सकती है। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) उन विषयों की परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एंड पेंसिल पैटर्न में करेगी, जिनमें बहुत ज्यादा आवेदन होंगे। जिन विषयों में एडमिशन के लिए खासी मारामारी देखने को मिलती है, उनमें सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं।
स्टूडेंट्स को दिया गया है 61 विषयों का विकल्प

NTA के मुताबिक CUET के लिए छात्रों के पास 33 लैंग्वेज, 27 डोमेन सब्जेक्ट और एक जनरल टेस्ट का विकल्प है। इस तरह से 61 विषयों का विकल्प दिया गया है। लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव यह है कि एक छात्र अधिकतम 6 विषयों की ही परीक्षा दे सकता है जबकि पिछले साल 10 विषयों की परीक्षा देने का विकल्प था। सेक्शन 1ए में दी गई 13 लैंग्वेज, 1बी में दी गई 20 लैंग्वेज में से विषय चुनने होंगे। एक अन्य सेक्शन में 27 डोमेन विषयों में से पेपर चुन सकते हैं। इसके अलावा सेक्शन 3 जनरल टेस्ट का होगा। अकाउंट्स, इकनॉमिक्स, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, केमिस्ट्री, मैथ्स, अप्लाइड मैथ्स और जनरल टेस्ट की परीक्षा एक घंटे की होगी और बाकी विषयों की परीक्षा 45 मिनट की होगी। देश की कई यूनिवर्सिटीज में जनरल टेस्ट को महत्व दिया जाता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि छात्र को कम से कम एक लैंग्वेज और जनरल टेस्ट के विकल्प पर ध्यान देना चाहिए।

15 से 31 मई के बीच हो सकती है परीक्षा

जिन विषयों में ज्यादा आवेदन आते हैं, उनमें केमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, हिस्ट्री, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, मैथ्स, बायोलॉजी, अकाउंट्स जैसे विषय शामिल है। लैंग्वेज में इंग्लिश, हिंदी के लिए ज्यादा आवेदन आते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इन विषयों में ऑफलाइन परीक्षा हो सकती है। NTA की कोशिश रहेगी कि एक विषय की ऑफलाइन परीक्षा एक ही दिन में खत्म हो जाए। जिन विषयों में ऑफलाइन परीक्षा होगी, उनमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी नहीं अपनानी होगी। 26 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। CUET के लिए परीक्षा 15-31 मई के बीच होगी और NTA ने रिजल्ट की डेट भी जारी कर दी है। रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि ऑफलाइन परीक्षा के लिए स्कूलों और कॉलेजों में सेंटर बनाए जा सकेंगे और इससे दूर-दराज के छात्रों को परीक्षा के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो जाएगी। फाइनल डेटशीट उसके बाद जारी की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
कैसे होती है चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, कौन लगाता है नाम पर अंतिम मुहर, जानिए सबकुछ
Next Post
खूब कैल्शियम लेते हैं फिर भी कमजोर हैं हड्डियां?सावधान, हो सकती है इसकी कमी, तुरंत खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें!
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.