logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में एक चरण में होगी वोटिंग, ये हैं पांचों लोकसभा सीटों के आंकड़े

उत्तराखंड में एक चरण में होगी वोटिंग, ये हैं पांचों लोकसभा सीटों के आंकड़े.

 
  • Kunal Kataria
  • 18 Mar 2024
  • 818
image  

 

 

देहरादून: देशभर के साथ ही साथ ही उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर केवल एक ही चरण का मतदान होना है। इन पांच सीटों में से एक सीट आरक्षित रखी गई है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 83,21207 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

छोटा राज्य और केवल पांच संसदीय सीट होने के कारण उत्तराखंड में एक ही फेस का चुनाव होना है। इसलिए 19 अप्रैल को पूरे राज्य में मतदान होगा, जबकि वोटों की काउंटिंग 4 जून को होगी। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की जंग छिड़ी हुई है।

भाजपा ने पांचों सीटों पर उतारे प्रत्‍याशी

भाजपा ने जहां पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं वहीं कांग्रेस ने अब तक केवल तीन सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। दो सीटों को कांग्रेस ने होल्ड पर रखा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने टिहरी गढ़वाल सीट से रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस से जोत सिंह गुनसोला चुनाव मैदान में हैं।

टिहरी गढ़वाल के आंकड़े

टिहरी गढ़वाल में कुल 1574144 मतदाता हैं। इस संसदीय सीट पर 813988 पुरुष और 760094 महिला मतदाता हैं, जबकि 62 ट्रांसजेंडर क्षेत्र में रहते हैं। इसी तरह से टिहरी गढ़वाल के सर्विस मतदाता 12876 हैं। इनमें 12476 पुरुष और 400 महिला सर्विस मतदाता है। युवा मतदाताओं में 15359 पुरूष और 13278 महिला मतदाता हैं। इनमें एक थर्ड जेंडर को शामिल कर कुल 28638 मतदाता हैं। सर्विस मतदाता सुरक्षा बलों और सरकारी सेवाओं में कार्यरत वोटर हैं जो अपनी ड्यूटी की वजह से मतदान केंद्र नहीं पहुंच सकते।
 

पौड़ी गढ़वाल की यह है तस्‍वीर

पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में भाजपा ने अनिल बलूनी को मौका दिया है। कांग्रेस ने यहां से गणेश गोदियाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पौड़ी में 698025 पुरुष और 668942 महिलाओं के साथ ही 16 थर्ड जेंडर हैं। इस तरह कुल 1366983 मतदाता है। सर्विस मतदाताओं में 34439 पुरुष और 524 महिलाएं हैं, जबकि युवाओं में 16466 पुरुष और 13452 महिलाएं, 1 थर्ड जेंडर कुल 29919 मतदाता हैं।

अल्‍मोड़ा है आरक्षित सीट

उत्तराखंड की तीसरी संसदीय सीट अल्मोड़ा पिथौरागढ़ आरक्षित सीट है। यहां से भाजपा ने सिटिंग एमपी अजय टम्टा को एक बार फिर से दोहराया है। कांग्रेस ने पूर्व में सांसद रहे प्रदीप टम्टा को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। अल्मोड़ा सीट पर कुल वोटर 1337648 हैं। इनमें 683545 पुरुष और 654097 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय सीट पर 6 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी तरह से सर्विस मतदाताओं में 28311 पुरुष और 846 महिलाएं सर्विस मतदाता हैं। युवाओं में 13242 पुरुष और 10479 महिला मतदाता हैं, इनके अलावा एक ट्रांसजेंडर भी इस संसदीय क्षेत्र में है। कुल 23722 युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नैनीताल उधम सिंह नगर सीट

इसी तरह से नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर कुल 2010800 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। नैनीताल सीट पर भाजपा से सिटिंग एमपी अजय भट्ट चुनाव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने अभी यहां अपना प्रत्याशी फाइनल नहीं किया है। नैनीताल संसदीय सीट पर 1044611 पुरुष और 966135 महिला मतदाता हैं। उनके साथ ही 54 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं, कुल 2010800 मतदाता हैं।

सर्विस वोटर में इस संसदीय सीट पर 10075 पुरुष और 541 महिला मतदाता है कुल 10616 सर्विस वोटर नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में हैं। इनमें 10075 पुरूष और 541 महिलाएं वोटरों सर्विस वोटर हैं। युवा मतदाताओं में 16858 पुरुष और 13663 महिलाओं के साथ ही दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस युवा वर्ग में वोटिंग करने वाले कुल 30523 युवा हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर हरक सिंह रावत

भाजपा ने हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संसदीय चुनाव में टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हरिद्वार लोक सभा सीट पर 2031632 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 1068735 पुरुष और 962738 महिला मतदाता है जबकि हरिद्वार क्षेत्र में सबसे अधिक 159 ट्रांसजेंडर मतदाता है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में सर्विस वोटरों में 5462 पुरुष मतदाता है जबकि 283 महिला सर्विस वोटर हैं। इस तरह से नये युवा मतदाताओं की संख्या 32418 है। युवा वोटरों में पुरुषों की संख्या 17871 और महिलाओं की संख्या 14543 है। यहां चार थर्ड जेंडर युवा मतदाता भी हैं। कल 418 युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे।

 

 

 
Share
Previous Post
किस तारीख को कहां वोटिंग, देखें लोकसभा चुनाव के पूरे सात चरणों का लेखा-जोखा
Next Post
जोशीमठ आंदोलन का चेहरा रहे राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, बीजेपी में हुए शामिल, इनसाइड स्टोरी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स.

    • 14 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.