logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • जोशीमठ आंदोलन का चेहरा रहे राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, बीजेपी में हुए शामिल, इनसाइड स्टोरी

जोशीमठ आंदोलन का चेहरा रहे राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, बीजेपी में हुए शामिल, इनसाइड स्टोरी.

 
  • Abhishek Shukla
  • 18 Mar 2024
  • 717
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में दिग्गज कांग्रेसियों का भाजपा में पलायन जोर-शोर से जारी है। तमाम नेताओं के बाद आज कांग्रेस के बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। फर्क इतना है कि अन्य नेताओं ने देहरादून में ही भाजपा का दामन थामा लेकिन राजेंद्र भंडारी को सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पौड़ी संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार की मौजूदगी में नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी।

मनीष खंडूड़ी के इस्तीफे के बाद तो कांग्रेस में जैसे इस्तीफों का दौर ही चल निकला है। बीते 3 दिन में ही पार्टी के आठ दिग्गज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस को इन नेताओं इस्तीफों से तगड़ा झटका लगा है। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पौड़ी लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच का मुकाबला भी अब रोचक मोड़ पर पहुंच गया है।

भंडारी ने अभी हाल ही में कहा था कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की बात को अफवाह करार दिया था लेकिन आज वे भाजपा में शामिल हो गये। राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने से गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा को बड़ा फायदा होगा। क्योंकि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में राजेंद्र भंडारी ही एकमात्र कांग्रेस के विधायक थे।
 

छात्र जीवन से राजनीति में थे सक्रिय

चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक के नैली ऐंथा गांव के राजेंद्र भंडारी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे। वर्ष 2002 से 2007 तक वे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते और भाजपा की खंडूड़ी सरकार में 2012 तक खेलमंत्री के पद पर रहे। राजेंद्र भंडारी ने 2012 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया और कांग्रेस के टिकट पर बदरीनाथ से चुनाव लड़कर विधायक निर्वाचित हुए। तब वे हरीश रावत सरकार में अंतिम क्षणों 3 महीने कृषि मंत्री पद पर रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में महेंद्र भट्ट ने राजेंद्र भंडारी को चुनाव में हरा दिया था। जबकि 2022 में एक बार फिर भंडारी को चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने का मौका मिला।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी जोशीमठ बचाओ आंदोलन का भी एक चेहरा है। आंदोलन के प्रतिनिधित्व के साथ ही स्थानीय नेताओं के साथ शासन में जोशीमठ प्रकरण को लेकर राजेंद्र भंडारी की धमक यह साबित करती रही कि वे जोशीमठ की जनता के लिए सक्रिय हैं। वहीं भंडारी के भाजपा में जाने के बाद अब स्थानीय लोगों में यही चर्चा हो रही है कि क्या भंडारी अब उनके हक की लड़ाई को उसी तरह से लड़ पाएंगे जिस तरह से कांग्रेस में रहते हुए लड़ाई लड़ी जा रही थी।
 

विधायकी में लंबी पारी खेलने की उम्मीद

भाजपा में शामिल होने के बाद यह माना जा रहा है कि बदरीनाथ से विधायक पद पर बने रहने के लिए भी भंडारी की उम्मीद बंधी हुई है। भाजपा से कांग्रेस के विरूद्ध चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अब राज्यसभा सांसद बन गये हैं। वहीं कांग्रेस के पास फिलहाल ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं है तो चुनाव मैदान में उतर सके। ऐसे में भंडारी के भाजपा में आने से भाजपा के सामने एक ही जिताऊ कैंडिडेट होगा और उनको ही भविष्य में बदरीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में उतारा जायेगा।

राजेंद्र भंडारी की पत्नी पर है भ्रष्टाचार के आरोप

विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी और चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी भी लंबे समय से विवादों में हैं। निविदा में गड़बड़ी के मामले में शासन ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद इस मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गये थे और राजनीतिक बयानबाजियां भी जोर-शोर से चली। हालांकि बाद में रजनी भंडारी बहाल हो गयी थीं। रजनी भंडारी को सरकार पहले भी उनके पद से हटा चुकी थी लेकिन रजनी भंडारी हाईकोर्ट से स्टे ले आई थी। पंचायती राज्य सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने गढ़वाल मंडल कमिश्नर की जांच के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाने का आदेश दिया था।

आदेश में कहा गया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए रजनी भंडारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से दी गई धनराशि में जो काम किए जाने थे, उनके लिए निविदा आमंत्रित की लेकिन न्यूनतम बोलीदाता की बजाय अधिक बजट देने वाले बोलीदाता को टेंडर दिया गया।

गढ़वाल कमिश्नर की जांच के आधार पर रजनी भंडारी को नोटिस दिया गया लेकिन रजनी भंडारी के जवाब को शासन ने सकारात्मक नहीं पाया और कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था लेकिन वे हाईकोर्ट चली गयी थी।

कई दिग्गजों ने छोड़ दी कांग्रेस

अभी हाल ही में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर और पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इन राजनीतिक हलचलों के बीच अब ईडी और सीबीआई जांच से जूझ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के भी फिर से भाजपा में वापसी के चर्चे सियासी गलियारों में तेज हो रहे हैं।

टिहरी से पूर्व विधायक रहे धन सिंह नेगी ने भी आज कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। मात्र 2 साल के भीतर ही उनके घर वापसी हो गई है।
 

दल बदल कानून के तहत गई भंडारी की विधायकी

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई है। दल बदल कानून के तहत विधानसभा से भंडारी की सदस्यता रद्द हो गई है। पार्टी नेताओं का मानना है कि राजेंद्र भंडारी की पत्नी पर भ्रष्टाचार और कई दूसरे मामलों की जांच चल रही है जिसके दबाव में आकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में एक चरण में होगी वोटिंग, ये हैं पांचों लोकसभा सीटों के आंकड़े
Next Post
आम चुनाव से पहले EC की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए, बंगाल के डीजीपी भी बदले गए
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026
  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026
  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.