logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में गर्मी ने दिखाना शुरू कर दिया अपना तेवर,सुबह-शाम नरमी, जानिए आज के मौसम का हाल

उत्तराखंड में गर्मी ने दिखाना शुरू कर दिया अपना तेवर,सुबह-शाम नरमी, जानिए आज के मौसम का हाल.

 
  • Priyanka Thapa
  • 19 Mar 2024
  • 906
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी जैसी स्थिति बनने लगी है। हालांकि, शाम को हल्की ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का मैदानी क्षेत्र में असर अधिक नहीं दिख रहा है। उत्तराखंड में आज और कल उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने के कारण तपिश और बढ़ेगी।

प्रदेश में होली तक पारा और चढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं -कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

पहाड़ी इलाकों के आसपास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के समय चटक धूप खेलने से घरों और दुकानों में पंखे चलने लगे हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का असर है। पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और यमुनोत्री बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ हल्की बर्फबारी भी हुई जिससे आसपास के क्षेत्र में ठंड फिर से लौट आई है।

हेमकुंड साहिब में इस समय लगभग 10 फीट पर जमी हुई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

 
Share
Previous Post
2 मिनट में चमक जाएगा घर का गंदा बिजली बोर्ड, बस इन सस्ती चीजों की होगी जरूरत
Next Post
कांग्रेस का पतन , बीजेपी का प्रभाव बढ़ता गया ,अलग राज्य बनने के बाद ऐसे बदल गई उत्तराखंड की राजनीति
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.