logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • कांग्रेस का पतन , बीजेपी का प्रभाव बढ़ता गया ,अलग राज्य बनने के बाद ऐसे बदल गई उत्तराखंड की राजनीति

कांग्रेस का पतन , बीजेपी का प्रभाव बढ़ता गया ,अलग राज्य बनने के बाद ऐसे बदल गई उत्तराखंड की राजनीति.

 
  • Kunal Kataria
  • 19 Mar 2024
  • 1061
image  

 

 

देहरादूनः उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद से उत्तराखंड में भाजपा आगे चल रही है। उत्तराखंड में मतदान को लेकर भी एक बड़ा बदलाव आया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट परसेंटेज बढ़ता ही रहा है जबकि कांग्रेस ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के दौरान ही वोट पर्सेंट बढ़ाने में सफलता पाई थी। हालांकि, 3 लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली जबकि एक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का वोट प्रतिशत नीचे ला दिया था। मोदी लहर के चलते सभी सांसद प्रत्याशी पार पाते रहे और इस बार भी पीएम मोदी के सहारे ही नैया पार लगने की उम्मीद में हैं।

उत्तराखंड में साल 2004 के आम चुनाव में राज्य की 5 सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। जीत का यह सिलसिला लगातार तो नहीं चला लेकिन भाजपा लोकसभा चुनाव में आगे ही रही है। अब तक के लोकसभा चुनाव में भाजपा का ही वोट प्रतिशत बढ़ता गया। साल 2004 में भाजपा का वोट प्रतिशत 40.98 प्रतिशत, कांग्रेस का 38.31% और सपा का 7.93% था। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में टिहरी गढ़वाल से भाजपा के मानवेंद्र शाह, पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के भुवन चंद्र खंडूड़ी, अल्मोड़ा से भाजपा के बची सिंह रावत, नैनीताल से कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा और हरिद्वार आरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी के राजेंद्र कुमार बॉडी सांसद चुने गए थे।
 

बीजेपी-कांग्रेस में टक्कर

साल 2004 के बाद 2007 में टिहरी संसदीय सीट पर उपचुनाव हुए थे। तत्कालीन सांसद मानवेंद्र शाह की मृत्यु के बाद 2007 में उपचुनाव कराया गया था। पौड़ी गढ़वाल से सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पौड़ी संसदीय सीट भी खाली हो गई थी। टिहरी गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से मानवेंद्र शाह के बेटे मनुजेंद्र शाह को कांग्रेस प्रत्याशी विजय बहुगुणा ने 22000 से अधिक के अंतर से हरा दिया था। गढ़वाल सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार तेजपाल सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल महाराज को मात दी थी।

कांग्रेस लुढकी, बीजेपी का बढ़ा वोट

साल 2009 के आम चुनाव में भाजपा पांचों सीटों पर पिछड़ गई और राज्य की पांचों संसदीय सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा किया था। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 33% हो गया जबकि कांग्रेस का वोट परसेंट 53.43 परसेंट पर पहुंच गया था। अल्मोड़ा को छोड़कर कांग्रेस ने सभी सीटों पर भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को 43.14 परसेंट वोटों से जीत मिली थी। साल 2009 के आम चुनाव में हरिद्वार सीट से कांग्रेस के हरीश रावत ने 1,27,412 वोटो से जीत हासिल की थी।

नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस के सिंह बाबा की 88,412 वोटो के अंतर से जीत हुई थी। टिहरी गढ़वाल में विजय बहुगुणा ने 52,939 वोटो से जीत हासिल की थी जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट पर सतपाल महाराज 17397 वोटो के अंतर से जीते थे। वहीं अल्मोड़ा आरक्षित सीट पर प्रदीप टम्टा 6,523 सबसे कम वोटो के अंतर से जीत कर संसद पहुंचे थे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने बाजी मारी और पांचो सीटों पर कब्जा कर लिया।

56 परसेंट वोट शेयर पर पहुंची बीजेपी

16वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी गढ़वाल से भुवन चंद्र खंडूड़ी, अल्मोड़ा (आरक्षित सीट) से अजय टम्टा, नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से भगत सिंह कोश्यारी और हरिद्वार संसदीय सीट से डॉ रमेश पोखरियाल ने जीत दर्ज की थी। मोदी लहर के चलते पांचो सीट भाजपा की झोली में गई और भाजपा का वोट पर्सेंट बढ़कर 56 प्रतिशत तक पहुंच गया। वहीं 2019 की लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा का वोट परसेंट उत्तराखंड में फिर से बढ़ गया।

भाजपा के वोट शेयर में उछाल

साल 2019 में भाजपा 61.88 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर 31.40 परसेंट पर आ गया। साल 2019 में टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत, अल्मोड़ा (आरक्षित सीट) से अजय टम्टा, नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से अजय भट्ट और हरिद्वार से डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जीतकर संसद में पहुंचे। कुल मिला कर एक लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर पाई जबकि दो चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम रहा। इस दौरान सांसदों पर काम ना करने के आरोप भी लगे लेकिन मोदी लहर के चलते भाजपा उत्तराखंड में भगवा फहराने में कामयाब रही।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में गर्मी ने दिखाना शुरू कर दिया अपना तेवर,सुबह-शाम नरमी, जानिए आज के मौसम का हाल
Next Post
पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर पर बुधवार से नामांकन होंगे शुरू
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.