logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर पर बुधवार से नामांकन होंगे शुरू

पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर पर बुधवार से नामांकन होंगे शुरू.

 
  • Vivek Mishra
  • 19 Mar 2024
  • 914
image  

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आठ लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी, जबकि नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 मार्च की तारीख तय की गई है। आठों सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी।

सात चरण में यूपी में मतदान

उत्तर प्रदेश में सभी सातों चरणों में अलग-अलग सीटों पर मतदान होगा और कुल 15 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण में आठ, दूसरे चरण में आठ, तीसरे चरण में 10, चौथे चरण में 13, पांचवें चरण में 14, छठे चरण में 14 और सातवें चरण में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

राज्य में 1.62 लाख से अधिक मतदान केंद्र

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक, ''फिलहाल उत्तर प्रदेश में 15.34 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 8.17 करोड़ पुरुष और 7.17 करोड़ महिलाएं हैं। इसके अलावा 6,638 तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) मतदाता और 12.51 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाता भी हैं।” उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में 1.62 लाख से अधिक मतदान केंद्र हैं।

2019 में सपा-बसपा ने मिलकर लड़ा था चुनाव

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया’ का हिस्सा हैं। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है।

2019 में पहले चरण की इन आठ सीट में से बिजनौर, सहारनपुर और नगीना सीट बसपा ने जबकि मुरादाबाद और रामपुर सपा ने जीती थीं। कैराना, मुजफ्फरनगर और पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए थे। इनमें भाजपा और सपा ने कुछ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, लेकिन अभी सभी दलों के उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।


 

 

 
Share
Previous Post
कांग्रेस का पतन , बीजेपी का प्रभाव बढ़ता गया ,अलग राज्य बनने के बाद ऐसे बदल गई उत्तराखंड की राजनीति
Next Post
चुनाव के कारण यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2024 स्थगित, नया शेड्यूल जल्द
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी, 104708 वोट कटे, अब ऐसे मिलेगा मौका.

    • 03 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.