logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के जंगलों में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, पांच लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड के जंगलों में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, पांच लोग गिरफ्तार.

 
  • Vivek Mishra
  • 29 Apr 2024
  • 1006
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग दूसरे दिन भी धधकती रही। वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाने का काम जारी है। कई स्थानों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया, जबकि गढ़वाल के खिर्सू में जंगल में आग लगाने की कोशिश करते पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में हल्द्वानी, नैनीताल और चंपावत वन प्रभागों के जंगलों समेत प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में भड़की आग को बुझाने के प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

वन विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में आग लगने की आठ नई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से चार कुमाउं क्षेत्र में, दो गढ़वाल क्षेत्र में और दो अन्य वन्यजीव क्षेत्रों में हैं। इन घटनाओं में 11.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि और आपदा प्रबंधन, निशांत वर्मा ने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण की ओर से सुबह चंपावत, नैनीताल और हल्द्वानी वन प्रभाग में आग लगने का अलर्ट मिला था। उन्होंने बताया कि उनमें 60 प्रतिशत से ज्यादा जगहों पर आग बुझाई जा चुकी है, जबकि बाकी स्थानों पर आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। वर्मा ने कहा कि प्रदेश में वनाग्नि की स्थिति नियंत्रण में है।

शनिवार रात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया था जायजा

कुमाऊं क्षेत्र में आग लगने की स्थिति का शनिवार रात जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि नैनीताल के आसपास के जंगलों में लगी आग भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। नैनीताल के पास लड़ियाकाटा और पाइन्स के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए एक एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर की सहायता ली गई। शुक्रवार सुबह लगी आग शाम तक पाइन्स स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी के पास तक पहुंच गई थी और उससे क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हो रहा था। आग के वायु सेना के एक बेस के पास पहुंचने की आशंका को देखते हुए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली गईं, जिसने नैनी झील और भीमताल से पानी लेकर प्रभावित क्षेत्र में डाला। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह आग अब बुझ चुकी है ।

आग बुझाने में स्थानीय लोगों की भी ली जा रही है मदद

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि प्रभावित वन क्षेत्रों में आग बुझाने के लिए वनकर्मियों के साथ ही हर वन प्रभाग को अतिरिक्त सरकारी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जंगलों में लगी आग को बुझाने में वन पंचायत अधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोगों की भी सहायता ली जा रही है, क्योंकि वे ही इसके 'फर्स्ट रिस्पांडर' होते हैं। गढ़वाल के प्रभागीय वन अधिकारी स्वप्निल अनिरूद्ध ने पौड़ी में संवाददाताओं को बताया कि जंगलों में लगी आग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग के कर्मचारी पहाड़ों में गांव-गांव जा रहे हैं। उनके मुताबिक, लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र में जंगल में आग लगने की सूचना तत्काल वन अधिकारियों तक पहुंचाएं।

कूड़ा न जलाने की अपील की जा रही है

उन्होंने बताया कि उनसे खुले में कूड़ा न जलाने और जली सिगरेट या बीड़ी के टुकड़े लापरवाही से इधर-उधर न फेंकने को कहा जा रहा है। इसके अलावा, अपने मवेशियों के लिए नई घास उगाने के लिए उत्तराखंड में जंगलों में आग लगाने की प्रथा भी है। अपर मुख्य वन संरक्षक वर्मा ने बताया कि लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ ही जानबूझकर आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को गढ़वाल वन प्रभाग की खिर्सू रेंज में जंगलों में आग लगाने की कोशिश करते पांच लोगों को वनकर्मियों ने गिरफ्तार किया। वर्मा ने बताया कि इनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है।

अधिकारियों की छुट्टियां हुईं रद्द

उन्होंने बताया कि इससे पहले, प्रदेश में 196 लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है । 23 व्यक्तियों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और 29 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। उधर, मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर पूरी तरह नियंत्रण न होने तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। धामी ने कहा कि केवल गंभीर बीमारियों की स्थिति में ही छुट्टी दी जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून समेत 5 जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Next Post
लड़की ने घर पर यौन उत्पीड़न की बात बताई तो नाबालिग भाई ने 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.