देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है जिससे पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहेगा। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जगह पर बर्फबारी होने की भी संभावना है सिस्टम जबकि मैदान क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, पर्वतीय क्षेत्र में के जंगलों के धधकने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ और चंपावत के जंगलों में लगी आग तक आबादी तक पहुंचने लगी है। गंगोई में कॉलेज परिसर तक पहुंची आग को शिक्षकों और छात्रों ने किसी तरह बुझाया।
उधर नैनीताल में देवीधुरा के जंगलों में एक बार फिर से आग धधक उठी है। सोमवार को आग गांव के पास तक पहुंच गई। जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह से काबू पाया। वही चमोली में 85.25 हेक्टेयर जंगल की वनाग्नि की चढ़ गया है।