logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उधम सिंह नगर में हुए हादसों में चार लोगों की मौत, घायलों को ऋषिकेश एम्स और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

उधम सिंह नगर में हुए हादसों में चार लोगों की मौत, घायलों को ऋषिकेश एम्स और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 
  • Dhirender Singh
  • 01 May 2024
  • 952
image  

 

 

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जनपद में मंगलवार की शाम चार परिवारों के लिए काली शाम साबित हुई। उधम सिंह नगर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची अलग-अलग स्थानों की पुलिस ने चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इन हादसों में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनको उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पहला मामला उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र का है। जहां पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और बाइक पर सवार मामा भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार मामा भांजे हरिद्वार से अपने गांव लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश के लिए जा रहे थे। इस दौरान पुलभट्टा फलाईओवर पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इसमें बलराम शुक्ला और उसके भांजा राघव की मौत हो गई। दोनों ही लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौत की सूचना परिजनों को दे दी हैं।

ऋषिकेश एम्स अस्पताल में चल रहा इलाज

दूसरा मामला किच्छा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां काली मंदिर से आदित्य चौक जाते समय सूरजमल कॉलेज के पास एक बाइक ट्रक में पीछे से टकरा गई। बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें संजू पुत्र पूरन सिंह की मौत हुई है, जबकि विकास दुबे और बादल गंभीर रूप से घायल हैं। विकास दुबे का उपचार ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में चल रहा है। वहीं बादल को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों ही किच्छा के खुरपियां भट्टा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू की है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

इसके अलावा तीसरी घटना गूलरभोज की है। जहां गुरुद्वारे के पास कैटरिंग का काम कर वापस लौट रहे रवि सैनी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि रवि सैनी सड़क के किनारे सवारी का इंतजार कर रहा था और अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें रवि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने चारों ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा है और मृतकों के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी है। वहीं अलग-अलग हुई चार मौत के बाद रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस पर सभी के परिजन पहुंचे और एक-दूसरे को देखकर ढांढस बांधते नजर आए।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में लगी आग का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, धधकते जंगल से हिंसक जानवर बस्तियों की ओर भाग रहे हैं
Next Post
गर्मियों में बिजली का बिल हो जाएगा आधा, घर से निकाल दें ये 3 डिवाइस, हर महीने बचेंगे हजारों रुपये
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.