logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • कोई डरा हुआ नहीं... कांग्रेस ने कहा- 24 घंटे में अमेठी-रायबरेली पर फैसला हो जाएगा

कोई डरा हुआ नहीं... कांग्रेस ने कहा- 24 घंटे में अमेठी-रायबरेली पर फैसला हो जाएगा.

 
  • Ruchir Shukla
  • 01 May 2024
  • 1028
image  

 

 

नई दिल्ली: अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर बढ़ते संशय के बीच पार्टी ने रिएक्ट किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि कोई डरा हुआ नहीं है। इस बारे में फैसले की घोषणा अगले 24-30 घंटों में की जाएगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए अधिकृत किया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोनों सीटों पर उम्मीदवारी से जुड़े एक सवाल के जवाब में रमेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगले 24-30 घंटों में कांग्रेस अध्यक्ष इसे अंतिम रूप देंगे और उनके निर्णय की घोषणा की जाएगी।

अमेठी-रायबरेली से किसे उतार रही कांग्रेस?

जयराम रमेश ने कहा कि जब तक ऐसा नहीं हो जाता, सारी सूचनाएं और इससे जुड़े सभी आदेश फर्जी हैं। उनसे पूछा गया कि आखिर दोनों सीट पर निर्णय लेने में देरी क्यों हो रही है और क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनावी रण में उतारने से पार्टी डर रही? इस पर रमेश ने कहा कि कोई देरी नहीं हो रही है। क्या बीजेपी ने रायबरेली में अपने उम्मीदवार की घोषणा की है? स्मृति ईरानी अमेठी से मौजूदा सांसद हैं। भयभीत कोई भी नहीं है। चर्चा चल रही है और फैसला लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।

जयराम बोले- कोई देरी नहीं...

जयराम रमेश ने आगे कहा कि कोई देरी नहीं है, तीन मई तक का समय है। यूपी में कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व पहले ही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) और पार्टी नेतृत्व से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका को रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारने का आग्रह कर चुका है। सीईसी सदस्यों ने शनिवार को हुई बैठक के दौरान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश यूनिट के विचार का समर्थन किया था।

अमेठी से क्या फिर दावेदारी करेंगे राहुल गांधी

अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया और वह लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए। वह 2019 में बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था। इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं।

रायबरेली से प्रियंका को टिकट की चर्चा

सात चरण के आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपनी पार्टी से जो भी आदेश मिलेगा, उसका वह पालन करेंगे। अटकलें लगाई जा रही कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 2019 में रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।

 

 
Share
Previous Post
भारत से व्यापार को आतुर हैं ये तीन मुस्लिम देश, बनाएंगे नया ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर, पाकिस्तान होगा बाहर
Next Post
उत्तराखंड में ढाई साल में 3854 महिलाएं गायब, सबसे ज्यादा मामले उधम सिंह नगर से, RTI से खुलासा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.