logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • 15 दिन तक नहीं होंगे VIP दर्शन... उत्तराखंड सरकार ने क्यों दिए चारधाम यात्रा पर न आने के निर्देश?

15 दिन तक नहीं होंगे VIP दर्शन... उत्तराखंड सरकार ने क्यों दिए चारधाम यात्रा पर न आने के निर्देश?.

 
  • Kunal Kataria
  • 03 May 2024
  • 1019
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 10 मई से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। यात्रा शुरू होने के 15 दिनों तक वीआईपी और वीवीआईपी दर्शनों को टालने के लिए निर्देश उत्तराखंड शासन ने दिये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने इस आशय का पत्र अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को भी भेजे हैं। विशेषकर केदारनाथ में वीआईपी दर्शनों को अवाइड करने के लिए कहा गया है ताकि अन्य तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। गढ़वाल कमिश्नर के अनुसार इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को भी सूचित किया जा रहा है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का बुधवार से काउंटडाउन शुरू हो गया है। यात्रा के लिए बुधवार को पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच गया है। जिसके चलते चारों धामों में इस बार टोकन और स्लॉट सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस संबंध में पर्यटन विभाग ने उत्तरकाशी हरिद्वार चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम एसपी को भी पत्र जारी किया है।

चारधाम यात्रा के लिए लाखों की संख्या में हुए पंजीकरणों को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शुरुआत के 15 दिनों में वीआईपी और वीवीआईपी दर्शनों को नहीं कराने का फैसला लिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अजय और पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के साथ चार धाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसके बाद अन्य राज्यों को पत्र भेजा गया है।

अन्य राज्यों के इस पत्र के जरिए कहा गया है कि 10 से 25 मई के बीच चारों धामों में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। लाखों की संख्या में आने वाले इन तीर्थयात्रियों की व्यवस्था और सुविधा के लिए पूरी सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। लिहाजा इन 15 दिनों की अवधि में उनके वीआईपी या वीवीआईपी दर्शन के लिए ना आएं।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया है कि यात्रा के शुरुआती दौर में विशेषकर केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शनों को टालने की कोशिश की जा रही है ताकि अन्य तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुविधा में बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल केदारनाथ में जहां नौ पार्किंग स्थलों का संचालन किया जा रहा था वहीं इस बार 20 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां 1495 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस बार वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए ऐप भी बनाया गया है।

इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम दुरुस्त किये जा रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 700 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा मार्ग में पहली बार चार नए हाईटेक मॉड्यूलर शौचालय और चार नए मोबाइल माड्यूल्स शौचालयों की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर चलने वाले 4000 घोड़े-खच्चरों की निगरानी भी प्रशासन के स्तर से की जाएगी। हॉकर्स के लिए पहली बार पहचान पत्र भी जारी किए जा रहे हैं।

गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं की को देखते हुए चिकित्सकों की व्यवस्था अलग से की जा रही है। स्थानीय व्यवस्थाओं को बिल्कुल भी नहीं छेड़ा गया है। यात्रा मार्ग पर सभी चिकित्सकों की अलग से तैनाती की जा रही है। लगभग 18 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच केंद्र भी संचालित किए जायेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को देखते हुए श्रद्धालु बड़ी संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। बुधवार को पंजीकरण का आंकड़ा 18,20,377 तक पहुंच गया। इनमें केदारनाथ के लिए 6,33,568, बदरीनाथ के लिए 5,33,518, गंगोत्री धाम के लिए 3,29,246, यमुनोत्री धाम के लिए 2,92,193 और हेमकुंड साहिब के लिए 3,18,52 पंजीकरण हो चुके हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
10 लाख लोगों में सिर्फ सात... कोविशील्ड से कितना खतरा, क्या डरने की जरूरत है?
Next Post
तेज धूप खिलने से चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर छाए रहेंगे आंशिक बादल, ओलावृष्टि के भी आसार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया याद.

    • 02 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.