logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए चुनौती बन गई है चारधाम यात्रा और जलते जंगल, जानिए कैसे चल रही है इससे निपटने की तैयारी

उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए चुनौती बन गई है चारधाम यात्रा और जलते जंगल, जानिए कैसे चल रही है इससे निपटने की तैयारी.

 
  • Dhirender Singh
  • 08 May 2024
  • 1080
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार हरे भरे पहाड़ों पर राख नजर आने वाली हैं। पिछले कई दिनों से धधक रहे जंगलों में हरियाली की जगह राख बिखरी नजर आएगी। प्रदेश में अभी भी कई क्षेत्रों में जंगल आग से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार के सामने चारधाम यात्रा को सुरक्षित कराने की बड़ी चुनौती भी है। हालांकि सरकार ने जल्द ही जंगलों की आग पर काबू पाने का दावा किया है। उत्तराखंड में 1 नवंबर 2023 से अब तक जंगलों में आग की 910 घटनाएं हुई हैं। इससे लगभग 1145 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग लगभग 90 फीसदी मानव जनित है। कहीं-कहीं ग्रामीण परंपरागत तौर पर नई घास उगाने के लिए जंगल में जमीन से सूखी घास को जलाते हैं तो कहीं लोग जंगलों के पास बीड़ी या अलाव जलता छोड़ देते हैं, जिससे एक चिंगारी भीषण आग का रूप ले लेती है। कुछ लोग रील बनाने के लिए आग लगाने में भी पीछे नहीं हैं। जंगलों में लगी यह आग धीरे-धीरे आबादी तक पहुंच रही है। वन संपदा के साथ-साथ मानव नुकसान भी हो सकता है। उत्तराखंड में वनाग्नि ने अब तक पांच लोगों की जान ले ली है।

धामी सरकार मोर्चे पर जुटी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जंगलों की आग बुझाने के लिए सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्व जंगलों में आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंच रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सरकार की करेगी।

आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा है कि जंगलों को जलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जंगलों में बार-बार आग लगाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के कारण आग लग रही है या जो आग लगा रहे हैं, उनसे ही नुकसान की भरपाई भी कराई जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पहले फॉरेस्ट प्रोटक्शन एक्ट, फिर वाइल्ड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि यदि कोई बार-बार आग लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सवाल

चारधाम यात्रा के लिए जहां सरकार से लेकर तमाम विभाग तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आज ने भी सरकार की परेशानी  पर बल डाल दिए हैं। हालांकि बारिश होने की उम्मीद को देखते हुए इस आग के शांत होने की संभावना है, लेकिन एक तरफ चारधाम यात्रा और दूसरी तरफ धधकते जंगलों के बीच सुरक्षित यात्रा कराने की चुनौती सरकार पर है। एक ओर जहां सरकारी तंत्र पूरी तरह से आग को शांत करने के लिए तमाम प्रयासों में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है। सरकार ने जहां आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर के साथ ही पूरी सरकारी मशीनरी को झोंका हुआ है। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी विजिबल स्ट्रेचेज और मार्ग के किनारे पड़ने वाले ग्रामों की मैपिंग की गई है।

हर जिले को 5 करोड़ की मदद

इसके साथ ही मोबाइल क्रू टीम भी तैनात की जा रही है। राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी वनाग्नलि और आपदा प्रबंधन के जरिए घटनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी जिलाधिकारियों को 5 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी अपनी पूरी टीम जिसमें जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएफओ पुलिस अधिकारी फायर वॉचेस वॉचेस आग बुझाने में लगे हुए हैं। साथ ही युवा मंगल दल महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, वॉलिंटियर्स, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को भी आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

 

 
Share
Previous Post
यूपी में तीसरे चरण का मतदान तेज, 11 बजे तक 10 सीटों पर 26% मतदान
Next Post
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी चेतावनी, 10 मई से होगी बारिश, इन निर्देशों का करना होगा पालन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.