logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी चेतावनी, 10 मई से होगी बारिश, इन निर्देशों का करना होगा पालन

चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी चेतावनी, 10 मई से होगी बारिश, इन निर्देशों का करना होगा पालन.

 
  • Shubham Sehgal
  • 08 May 2024
  • 856
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। मौसम विभाग ने यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने तीर्थयात्रियों से सर्दी और बारिश से बचाव की तैयारियों के साथ यात्रा पर आने की हिदायत दी है। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चारधाम यात्रा शुरू होते ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन दिनों उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में पारा 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के तक पहुंच गया है। दोपहर के समय तो गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

वहीं पहाड़ों में धधक रहे जंगलों के कारण भी वातावरण में उमस हो रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के जंगल इन दोनों आग की चपेट में है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार चारधाम यात्रा के साथ ही प्रदेश भर को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है हालांकि उससे पहले भी छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।


यात्रा के लिए कर लीजिए तैयारी

11 मई से बारिश का सिलसिला बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपने साथ बारिश और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, रेनकोट और छाते आदि रख कर चलें। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पूरी तैयारी के साथ यात्रा पर आना चाहिए।
 

20.91 लाख ऑनलाइन पंजीकरण

चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 6 मई तक 20,91,011 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम के लिए 7,24,154 और बद्रीनाथ धाम के लिए 6,22,054 तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण हुए हैं। गंगोत्री धाम के लिए 3,73,528, यमुनोत्री धाम के लिए 3291 22 और हेमकुंड साहिब के लिए 42,153 तीर्थ यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
 

केदारनाथ यात्रा मार्ग का लिया जायजा

यात्रा की तैयारी के मद्देनजर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन ने अपनी टीम के साथ सोनप्रयाग होते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित तरीके से आगे भेजने के लिए बैरिकेड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जंगल चट्टी, भीमबली और लिंचौली में पुलिस बल के रहने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कहा गया है। इस दौरान मार्ग में ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जहां ऊपर से पत्थर गिरने का खतरा रहता है। इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। शॉर्टकट के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले तीखे ढलान वाले रास्तों को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के लिए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है।

भूस्खलन जोन पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

उत्तरकाशी पुलिस ने भी गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराने के लिए कमर कस ली है। यात्रा के दौरान दो सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 24 एसआई, 280 पुलिस के जवान, 154 होमगार्ड़ 250 पीआरडी, एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी, 6 सब टीम एसडीआरएफ और 6 फायर यूनिट तैनात किए जायेंगे। विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार पुलिस बल में बढ़ोतरी की गई है। उत्तरकाशी में पांच भूस्खलन जोन पर दिन-रात पुलिस जवान नियुक्त रहेंगे। साथ ही जेसीबी वह अन्य मशीनरी भी उपलब्ध रहेगी। यातायात और जाम की समस्या से निपटने के लिए संकरे और संवेदनशील स्थानों पर वन वे या गेट सिस्टम लागू रहेगा।

बाबा केदार की डोली

बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने आज सुबह विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से अपने दूसरे पड़ाव फाटा के लिए प्रस्थान किया। भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयंसेवक और हक-हकूकधारी धारी नंगे पांव पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम लेकर जा रहे हैं। गुप्तकाशी से फाटा के लिए बाबा के प्रस्थान करने के समय जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा से आशीर्वाद लिया। इस पदयात्रा में सैंकड़ो देश-विदेश के श्रद्धालु भी केदारनाथ धाम जा रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए चुनौती बन गई है चारधाम यात्रा और जलते जंगल, जानिए कैसे चल रही है इससे निपटने की तैयारी
Next Post
सीएम धामी ने 17 लापरवाह कार्मिकों पर की कार्रवाई, खुद किया रुद्रप्रयाग का दौरा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.