logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने में बचे हैं कुछ घंटे, ट्रैफिक से लेकर पार्किंग तक...जाने से पहले जान लें सारे इंतजाम

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने में बचे हैं कुछ घंटे, ट्रैफिक से लेकर पार्किंग तक...जाने से पहले जान लें सारे इंतजाम.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 09 May 2024
  • 735
image  

 

 

देहरादून/ रुद्रप्रयागः विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए बस कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। 10 मई को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 7 बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। अक्षय तृतीया की तिथि होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खोले जाएंगे जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को खोले जाएंगे। बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में अति उत्साह है और सबसे ज्यादा ऑनलाइन पंजीकरण भी केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

एक ओर जहां बाबा केदार की डोली गौरीकुंड के गौरा माई मंदिर से आज केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई तो वहीं केदारनाथ मंदिर की साज-सज्जा का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। बाबा केदार की पंचमुखी डोली के साथ सैंकड़ो श्रद्धालु धाम की ओर जा रहे हैं। तीर्थ यात्रियों ने भी केदारनाथ धाम का रुख करना शुरू कर दिया है। सरकार से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटा हुआ है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार चारधाम यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कपाट खुलने के बाद फिलहाल 15 दिनों तक सभी राज्यों से वीआईपी और वीवीआईपी को दर्शनों के ना आने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भक्ति भाव के साथ यात्रा पर आएं। सोशल मीडिया की रील बनाने से बचें।

केदारनाथ धाम के लिए हुए सबसे ज्यादा पंजीकरण

केदारनाथ धाम में यात्रियों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है। केदारनाथ धाम के लिए 7,60,254 लाख पंजीकरण हुए हैं। जबकि ऑफलाइन पंजीकरण हरिद्वार और ऋषिकेश में कराए जा रहे हैं। पहले दिन ऑफलाइन पंजीकरण में व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई। ऑफलाइन पंजीकरण कराने के लिए उमड़ी भीड़ के कारण पंजीकरण की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। अव्यवस्थाओं के चलते यात्री देर रात तक पंजीकरण कराने के लिए लाइन में खड़े रहे। हरिद्वार में पर्यटन विभाग में कल कुल 6 काउंटरों पर ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है।

पुलिस फोर्स संभाल रही भीड़

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए तड़के से ही यात्रियों की भारी भी लग गई जिस कारण समय से पंजीकरण शुरू नहीं किया जा सका। क्योंकि भीड़ को देखते हुए पंजीकरण के लिए लगाए गए 6 काउंटर कमतर नजर आए। हरिद्वार में उमड़ी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस फोर्स को लगाया गया। चिलचिलाती धूप और लोगों का बढ़ता आक्रोश देख सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और एसडीएम अजय वीर सिंह ने पर्यटन विभाग के कार्यालय परिषद में मौजूद जीएमवीएन के राही में निर्माणाधीन कमरों में यात्रियों के लिए अतिरिक्त काउंटर संचालित करवाया। तत्काल 6 काउंटर लगवा कर कंप्यूटर ऑपरेटर को ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लगाया गया। इसके बाद सुचारू रूप से ऑफलाइन पंजीकरण हो सका। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरणों के लिए चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। प्रतिदिन 500 के स्लॉट मिलने के कारण भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मारामारी हो रही है। ऐसे में काउंटरों पर तैनात कर्मचारियों और मौके पर मौजूद अधिकारियों को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
 

पंचमुखी डोली केदारनाथ रवाना

बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज गौरीकुंड के गौरा माई मंदिर से आज धाम के लिए रवाना हुई। आज शाम पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह अभिजीत मुहूर्त में बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। पंचमुखी डोली के साथ हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं तो वहीं बाबा की डोली ले जाने वाले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयंसेवक और हक-हकूकधारी नंगे पांव बाबा की डोली लेकर धाम की ओर जा रहे हैं। एसपी रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि केदारनाथ धाम की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन संकल्पबद्ध है। पैदल पड़ावों सहित धाम में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद क्षेत्र में किसी यात्री को कोई समस्या होती है या कोई अपने परिजनों से बिछड़ जाता है तो उनकी सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

पुलिस ने बताए सहायता केंद्र

भदाणे ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल की जा सकती है। तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं। जो तीर्थयात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायेंगे। बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के बि,लिए दिशा-निर्देश उनकी स्थानीय भाषा में दिए जाने का प्रयास भी किया गया है। इसके साथ ही मराठी, गुजराती, अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषा में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन साइन बोर्डों में यात्रियों के पंजीकरण करने सहित अन्य बातों का ध्यान रखने के बारे में निर्देश दिये जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि आवागमन करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें, मौसम के अनुकूल कपड़े इत्यादि साथ में रखने के निर्देश भी यात्रियों को दिए जा रहे हैं।

साइन बोर्ड के जरिए जानकारी

केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों से सुरक्षित रहने और मौसम में बदलाव आने पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या उपाय करने होंगे, इसके बारे में साइन बोर्ड के जरिए जानकारी दी जा रही है। किसी के खो जाने या यात्री की अपनी भाषा में किसी से या पुलिस से संपर्क नहीं कर पाने की स्थिति में पुलिसकर्मी गूगल असिस्टेंट ऐप या गूगल ट्रांसलेटर का प्रयोग करेंगे। एसपी रुद्रप्रयाग में यह भी साफ किया है कि केदारनाथ धाम की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस सख्ती बरतेगी। यदि किसी ने धाम में अशोभनीय कृत्य, गलत रील इत्यादि या धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। नशे का सेवन करने, हुक्का या किसी भी प्रकार का नाश कर हुड़दंग मचाने वालों पर भी ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने या गलत सूचना देने वाले व्यक्तियों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए निगरानी की जा रही है। नशे का कारोबार करने वाले या पशुओं पर क्रूरता के प्रकरण सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर ठगी करने वालों के विरुद्ध भी साइबर सेल की टीम एक्टिवेट रहेगी। धाम में ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का मनोबल बनाए रखने और उनकी समस्याओं का त्वरित निर्धारण करने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों को वैलफेयर अधिकारी बनाया गया है। वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल या यात्रा व्यवस्था में लगे लोगों अथवा किसी भी व्यवसायिक व्यक्ति द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अगर अभद्रता की जाती है तो वह बर्दाश्त नहीं होगी। अतिथि देवो भव: की तर्ज पर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखकर उनके साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार रखना, आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ केदारनाथ धाम के चुनौतीपूर्ण मौसम में स्वयं का भी ध्यान रखने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं।

यातायात प्लान एवं पार्किंग

केदारनाथ के लिए जाते समय कुण्ड से लेकर गुप्तकाशी फाटा से सोनप्रयाग का रूट रहेगा। केदारनाथ से वापस आने पर गुप्तकाशी से कालीमठ तिराह, चुन्नी बैंड होते हुए कुण्ड से अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया जायेगा। यह इसीलिए किया जा रहा है ताकि इन संकरे पैचों पर अनावश्यक रूप से जाम की समस्याओं से निजात पाया जा सके और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। कैंटीजेंसी के लिए सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड आने पर छांतीखाल से खांकरा मोटरमार्ग का उपयोग किया जायेगा। कुण्ड में लैण्डस्लाइड या अन्य किसी समस्या के आने पर अगस्त्यमुनि बांसवाड़ा से लमगौंडी से गुप्तकाशी के लिए यातायात डाइवर्ट किया जाएगा। जहां पर बोटल नेक हैं वहां पर गेट सिस्टम आरम्भ किया जायेगा, संकरे पैचों पर एक बारी में एक गाड़ी को भेजकर तभी दूसरी तरफ से दूसरी गाड़ी निकलेगी।

सीतापुर-सोनप्रयाग पार्किंग

सबसे महत्तवपूर्ण सीतापुर और सोनप्रयाग की पार्किंग हैं। इनके अलावा मिनी पार्किंग भी जनपद में विकसित की गयी हैं। जिनका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जायेगा। सोनप्रयाग में यात्रियों का प्रेशर बढ़ने पर यात्रियों को अल्प समय के लिए बैरियरों पर रोककर यातायात संचालन करेंगे। यातायात की ड्यूटियां सुबह से ही आरम्भ हो जाती हैं, जब अलर्ट मिलेगा कि वहां पर भीड़ ज्यादा हो गयी है, तो उसको गुप्तकाशी, फाटा, ब्यूंगगाड़, तिलवाड़ा, काकड़ागाड़ में कुछ देर रोककर आगे भेजा जायेगा। ताकि सोनप्रयाग तथा गौरीकुण्ड पर किसी भी तरह का प्रेशर न हो। इसके लिए 24 घण्टे पुलिस कन्ट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। कितने वाहन जनपद में प्रवेश कर रहें हैं, कितने बाहर जा रहें हैं, इसका डाटा रखा जायेगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्टिव मोड में धामी सरकार, पिरूल की पत्तियों पर शुरू हुआ मिशन
Next Post
उत्तराखंड में अब बारिश से जंगलों की आग पर पर होगा काबू,पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, क्या आपने देखा मौसम का येलो अलर्ट?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी.

    • 06 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.