logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तूफान के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तूफान के साथ हो सकती है ओलावृष्टि.

 
  • Priyanka Thapa
  • 11 May 2024
  • 763
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में आज 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी तूफान चलने के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट है। बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिससे चिलचिलाती गर्मी से भी हल्की राहत मिली है।
 

शुक्रवार को भी हुई बारिश

शुक्रवार को भी तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का एहसास काम हुआ। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद दोपहर में मौसम बदल गया और झमाझम बारिश हुई।

बारिश होने से फंसे श्रद्धालु

इस दौरान मां यमुना के दर्शन करने के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं को बारिश के कारण दिक्कतें भी हुई। श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि रास्ते मे कई किलोमीटर तक जाम लग गया और यात्री रास्ते में ही फंसे रहे। बारिश होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी पर ही रोक दिया गया था। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई।

ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी

हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीति घाटी के साथ ही अन्य ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चारों धामों में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

13 मई तक मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 13 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा। उन्होंने धामों की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी है कि बारिश और मौसम को देखते हुए अपने साथ गर्म कपड़े और रेनकोट अवश्य लाएं।

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 12.0 सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 
Share
Previous Post
अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री, गंगोत्री और तुंगनाथ जी के कपाट, श्रद्धालुओं और पुजारियों ने मंदिर में किया भजन-कीर्तन
Next Post
सीएम ऑफिस जाने की इजाजत नहीं...सुप्रीम कोर्ट ने इन 5 शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को दी जमानत, जानिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स.

    • 14 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.