logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • चौथे चरण का मतदान पूरा, अब तक 62 फीसदी वोटिंग, कौन सा राज्य रहा टॉप पर?

चौथे चरण का मतदान पूरा, अब तक 62 फीसदी वोटिंग, कौन सा राज्य रहा टॉप पर?.

 
  • Utkarsh Geharwar
  • 13 May 2024
  • 739
image  

 

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को शाम 6 बजे के बाद संपन्न हो गया। चौथ चरण के मतदान में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित 10 राज्यों की कुल 96 लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। अब तक आम चुनाव 2024 के चार चरणों में 379 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुए हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 62.84 फीसदी मतदान हो चुका है।उत्तर प्रदेश में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान हुआ है।

चौथे फेज में ये दिग्गज थे मैदान में

चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के अनुसार, 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सोमवार को ही आंध्रप्रदेश राज्य विधानसभा की सभी 175 सीटों और ओडिशा राज्य विधानसभा की 28 सीटों के लिए भी मतदान हुआ। चौथे चरण के चुनाव में जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे, उनमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय, नित्यानंद राय उजियारपुर से, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से, महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे बीड से, एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से और आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला कडप्पा लोकसभा सीट से उम्मीदवार थीं।

राज्य-वार विश्लेषण

राज्यसीटें2019 मतदान (%)2024 मतदान (%)मतदान में कमी (%)
आंध्र प्रदेश2580.468.012.4
बिहार4059.354.15.2
जम्मू और कश्मीर514.435.821.4
झारखंड1466.963.13.8
महाराष्ट्र4861.652.59.1
मध्य प्रदेश2975.768.07.7
ओडिशा2174.363.011.3
तेलंगाना1762.761.21.5
उत्तर प्रदेश8058.956.42.5
पश्चिम बंगाल4282.975.77.2

किन राज्यों की कितनी सीटों पर डाले गए वोट?

पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा मैदान में थीं। चौथे चरण के इस मतदान में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ। बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 4 , मध्य प्रदेश की 8 सीटें भी चौथे चरण के मतदान में शामिल रहीं। वहीं, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। चौथे चरण में 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 17.7 करोड़ से अधिक मतदाता थे। इनमें 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता थे।

 

 

 
Share
Previous Post
कोई कानून नहीं ,सोच बदलने की सोचो, शिशु लिंग परीक्षण की इजाजत देना ठीक नहीं है
Next Post
गंगोत्री में हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़, संकरी सड़क पर गाड़ियों का रेला, जानें ताजा अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand: तिलवाड़ा में चारधाम यात्रियों की कार नदी में गिरी, बंगाल के 5 यात्री घायल, SDRF ने बचाया.

    • 07 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 May: हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, तप रहे मैदानी इलाके.

    • 19 May 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 19 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.