logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • क्या है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट FLiRT, जिसकी दस्तक से देश में मचा हड़कंप, जानें इसके लक्षण

क्या है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट FLiRT, जिसकी दस्तक से देश में मचा हड़कंप, जानें इसके लक्षण.

 
  • Anuj Srivastav
  • 14 May 2024
  • 882
image  

 

 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर को हम जैसे ही भूलने की कोशिश करते है वैसे ही इसका एक नया वैरिएंट आ धमकता है। एक बार फिर से कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट KP1.1 और KP.2 ने दुनिया भर में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उन दोनों वैरिएंट को FLiRT का नाम दिया गया है। इन दोनों नए वैरिएंट में से एक वैरिएंट KP.2 ने तो भारत के कुछ शहरों में भी दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में इस नए सब वैरिएंटके 91 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमे से पुणे में KP.2 के सबसे अधिक 51 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद ठाणे में 20 मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में जनवरी में हुई इस नए सब वैरिएंट की पहचान

कोविड-19 ओमिक्रॉन सब वेरिएंट KP.2 का पहला मामला साल 2024 के पहले महीने में ही सामने आया था। उसके बाद से मामलों में इजाफा होता गया और मार्च अप्रैल तक संख्या में काफी इजाफा हो गया। हालांकि अभी इस संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ी है। इस नए सब वैरिएंट KP.2 के पुणे और ठाणे के अलावा, अमरावती और औरंगाबाद में सात-सात मामले सामने आए, जबकि सोलापुर में दो मामले और अहमदनगर, नासिक, लातूर और सांगली में KP.2 वैरिएंट का एक-एक मामला सामने आया है।
 

कैसे पड़ा इस वैरिएंट का नाम FLiRT

कोविड-19 ओमिक्रॉन के इस नए सब वेरिएंट को FLiRT का नाम दिया गया है। FLiRT में दो म्यूटेंट शामिल हैं। जो KP.1.1 और KP.2 हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों म्यूटेंट को मिलाकर कैसे इसे FLiRT नाम दिया गया। दरअसल KP.2 से आया ‘FL’ फिर KP.1.1. से आया है, ‘RT’। एक तरफ FL, दूसरी तरफ RT और दोनों को अंग्रेजी के छोटे वाले i से जोड़कर FLiRT बना दिया गया है।

क्या हैं भारत में फैले KP.2 सब वैरिएंट के लक्षण

  • नए कोविड वेरिएंट के लक्षण
  • गला खराब होना
  • खांसी आना
  • नाक बंद होना या नाक बहना
  • थकावट
  • कमजोरी महसूस होना
  • सिर दर्द होना
  • मांसपेशियों या शरीर में दर्द
  • ठंड लगने के साथ बुखार आना
  • स्वाद न आना
  • स्मेल न आना

किन लोगों पर इसका ज्यादा असर

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट FLiRT का असर सबसे ज्यादा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर हो सकता है। ऐसे में इसके शिकार डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों से गुजर रहे लोग हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण अपने शरीर में दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए। इसके साथ ही खांसी होने पर मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखे।

कितनी प्रभावी है वैक्सीन

विशेषज्ञों के अनुसार, जो व्यक्ति पहले COVID-19 के JN.1 वैरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं वो KP.2 वैरिएंट की चपेट में भी आ सकते हैं। कोरोना के इस नए वैरिएंट FLiRT पर वैक्सीन के असर पर डॉक्टरों का मानना है कि वैक्सीन कुछ हद तक ही सुरक्षित रख सकता है। सीडीसी के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में यह सुझाव देने के लिए कोई सबूत नहीं है कि KP.2 अन्य सब वैरिएंट की तुलना में कि अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है। हालांकि 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग, गर्भवती महिलाएं, और कमजोर इम्यूनिटी के लोगों को COVID-19 से खतरा बना रहता है।

 

 
Share
Previous Post
बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने आई महिला तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, वीआईपी कल्चर से बढ़ी मुश्किलें
Next Post
CUET एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड न करें! परीक्षा से एक दिन पहले NTA के नए निर्देश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.