CUET UG 2024 Latest News in Hindi: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देने जा रहे स्टूडेंट्स ध्यान दें। आपके लिए बेहद जरूरी सूचना आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी एग्जाम 2024 से एक दिन पहले नया निर्देश जारी किया है। ये CUET Hall Ticket के बारे में है। एनटीए के मुताबिक सीयूईटी हॉल टिकट का लिंक cuetug.ntaonline.in 2024 पर भले ही एक्टिव हो गया हो, लेकिन इसे अभी डाउनलोड न करें।
एनटीए ने लेटेस्ट नोटिस में लिखा है कि- कैंडिडेट्स मंगलवार, 14 मई की शाम के बाद ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। क्योंकि हो सकता है आपके सीयूईटी एग्जाम सेंटर में आखिरी वक्त में किसी कारण से कोई बदलाव किया जाए। अगर ऐसा होता है, तो आपको अपडेटेड एडमिट कार्ड मिल सकेगा।
तो स्टूडेंट्स... अगर आपने अपना CUET UG Hall Ticket 2024 डाउनलोड कर लिया है, तो आपको ये मेहनत एक बार फिर करनी होगी। आप एक बार फिर से 14 मई की रात अपना सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर लें। आपको परीक्षा केंद्र की सही जानकारी तभी मिल सकेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी या कोई गड़बड़ी होने पर CUET NTA Helpline Number 011-40759000 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से cuetug@nta.ac.in पर ईमेल लिख कर भी संपर्क कर सकते हैं।
गौरतलब है कि एनटीए सीयूईटी एग्जाम 15 मई 2024 से शुरू हो रहे हैं। ये 18 मई 2024 तक देश के 379 शहरों और भारत के बाहर 26 शहरों में संचालित किए जाएंगे।