logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • दूसरे दलों के बागियों पर है बसपा की नजर, जानिए कब आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट?

दूसरे दलों के बागियों पर है बसपा की नजर, जानिए कब आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट?.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 10 Apr 2024
  • 1078
image  

 

 

लखनऊ : सपा के बाद अब भाजपा ने भी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, बसपा ने अभी तक कोई लिस्ट जारी नहीं की है। पार्टी ने ज्यादातर सीटों पर अपने पैनल तो पहले से तैयार कर लिए हैं लेकिन उसकी नजर अभी दूसरी पार्टी के बागियों पर भी है। यही वजह है कि लिस्ट जारी करने में देर हो रही है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि 15 मार्च को कांशीराम जयंती के आसपास पहली लिस्ट आ सकती है। करीब 15-20 प्रत्याशियों की यह लिस्ट होगी।

को-ऑर्डिनेटर भी होंगे मैदान में

बसपा नगर निकाय चुनाव के बाद से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पहले उसने संगठन मजबूत करने के लिए बूथ और सेक्टर कमिटियों के गठन का अभियान चलाया। उसके बाद कैडर बैठकें आयोजित कीं। इसी के साथ प्रत्याशियों के पैनल भी काफी पहले से तैयार किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई सीटों पर प्रत्याशी के नाम तय भी हो गए हैं। पार्टी कुछ को-ऑर्डिनेटरों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बार चुनाव मैदान में उतार सकती है। कुछ सीटों पर उनके भी नाम तय हो चुके हैं लेकिन ऐलान करने से पहले अभी और मंथन किया जा रहा है।

अपने सभी 10 सांसदों से नाराज है पार्टी

दरअसल, बसपा प्रमुख अपने वर्तमान 10 सांसदों की गतिविधियों से पहले नाराज हैं। वह पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि इनको टिकट नहीं दिया जाएगा। ऐसे में पार्टी की नजर दूसरे दलों के नेताओं और बागियों पर भी है। दूसरे दलों के प्रत्याशी तय होने के बाद जातीय समीकरणों का आकलन करके ही बसपा अपने यहां टिकट फाइनल करेगी। वहीं पार्टी यह भी देख रही है कि भाजपा या सपा में कोई मजबूत दावेदार बगावत करता है और बसपा से टिकट लेना चाहता है तो उस पर भी विचार किया जा सकता है।

बसपा सांसदों की चिंता बढ़ी

भाजपा ने शनिवार को अपनी 51 सीटों पर टिकटों का ऐलान किया। इससे बसपा के कई सांसदों की चिंता बढ़ गई। बसपा के 10 सांसदों में से कई भाजपा के संपर्क में थे और वे वहां से टिकट चाहते थे। चर्चा यह थी कि लालगंज से सांसद संगीता आजाद भाजपा से टिकट चाहती थीं। वहीं, श्रावस्ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा भाजपा और अपना दल नेताओं के संपर्क में थे। यह दोनों सीटें भाजपा के खाते में गई हैं और यहां पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने लालगंज से नीलम सोनकर और श्रावस्ती से साकेत मिश्र को प्रत्याशी बनाया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के मौसम में बदलाव के आसार, तेज धूप और गर्मी जैसा माहौल, जानें कब होगी राहत भरी बारिश?
Next Post
यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू खत्म, इस तारीख तक आएगा रिजल्ट!
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.