नई दिल्ली: बच्चे बड़े हो या छोटे मां बाप के कलेजे के टुकड़े होते हैं। खासकर छोटे बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो पेरेंट्स को बच्चों की फिक्र लगी रहती है। इसलिए काफी लोग अपने बच्चों के लिए स्कूल की बस लगा देते हैं। जिससे वो सेफ्टी से स्कूल आ जा सके लेकिन जब लापरवाही की वजह से बच्चों को कुछ होता है तो मां बाप का कलेजा मुंह को आ जाता है। आज कुछ ऐसा ही हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में देखने को मिला।
महेंद्रगढ़ के उन्हानी गांव में बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलट गई। जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हो गए हैं। इस हादसे में घायल हुए एक बच्चे ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। वो शराब के नशे में था और बस को 120 की स्पीड में रहा था जिसकी वजह से बस का संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई। स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से आज कई परिवार ने अपने मासूम बच्चों को खो दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अगर स्कूल बस का ड्राइवर स्कूली बसों के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करता तो आज ये हादसा नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कि स्कूल बस के क्या नियम हैं।