logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • सर्वजन सुखाय की जगह 'बहुजन सुखाय', बीएसपी ने बदला नारा, क्या बदलेगी पार्टी की तस्वीर?

सर्वजन सुखाय की जगह 'बहुजन सुखाय', बीएसपी ने बदला नारा, क्या बदलेगी पार्टी की तस्वीर?.

 
  • Deep Singh
  • 12 Apr 2024
  • 946
image  

 

 

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी के नारों और स्लोगन में भी बदलाव दिख रहा है। हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने कांशीराम के समय का चार दशक पुराना नारा 'वोट हमारा, राज तुम्हारा, नहीं चलेगा' दिया था। अब मायावती की गुरुवार को हो रहीं चुनावी सभाओं के लिए पार्टी की ओर से जो प्रेस नोट जारी किया गया है, उसमें 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' स्लोगन का प्रयोग किया गया है। पिछले चुनावों तक बसपा के पोस्टरों में 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' था। पार्टी इस बार अपने खोए जनाधार को वापस पाने के लिए लिए अपने पुराने समीकरण पर वापस लौटती दिख रही है। जड़ों की तरफ वापसी से क्या बसपा की चुनाव में तस्वीर बदलेगी? यह सवाल अभी भी बना हुआ है।

बसपा कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में एक पैरा अलग से स्पष्ट किया गया है कि 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' के व्यापक हित और कल्याण के मद्देनजर ही बीएसपी इस लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी अथवा गठबंधन से समझौता किए बिना ही अपनी पार्टी के लोगों के ही तन, मन, धन के बल पर पूरी तैयारी के साथ अकेले यह संसदीय आम चुनाव लड़ रही है। इस स्लोगन को लेकर पार्टी में भी चर्चा है। जानकारों का कहना है कि बहुजन हित को लेकर ही बसपा का गठन हुआ था। बाद में 2007 में स्लोगन में बदलाव करते हुए सर्वजन का इस्तेमाल किया गया। तब से स्लोगन पिछले चुनावों तक बसपा के पोस्टरों और प्रचार में देखा जाता था।

क्या है बदलाव की वजह?

दरअसल, बसपा शुरुआत से दलित, पिछड़ों की बात करती रही है। इनको संगठित करके ही कांशीराम ने पार्टी का गठन किया। उसके बाद 2007 में सवर्णों को भी अपने पक्ष में लेने के लिए सर्वजन का स्लोगन दिया। तभी बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। वहीं 2012 के बाद बसपा का ग्राफ लगातार गिरता गया। पिछले विधान सभा चुनाव 2022 में बसपा सबसे खराब दौर में पहुंची और 13 प्रतिशत ही वोट मिले।

यूपी चुनाव 2022 के दौरान यह बात आई कि दलित वोट बैंक भी बसपा से खिसक रहा है। इसके बाद से ही बसपा अपने कैडर वोट दलतों को सहेजने में जुटी है। इसीलिए मायावती को चार दशक पुराना 'वोट हमारा, राज तुम्हारा...' नारा याद आया। अब सर्वजन की जगह फिर बहुजन की बात हो रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में चुनावी माहौल गरम, बीजेपी के 'अश्वमेध' को कांग्रेस-बसपा की चुनौती, जानें सभी 5 सीटों का हाल
Next Post
उत्तराखंड में गरमाया चुनावी माहौल, गढ़वाल की पौडी और हरिद्वार सीट पर जंग ने पकड़ी तेजी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    देहरादून में शराब की होम डिलीवरी, 25 साल के छात्र ने खड़ी कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऐसे चला रहा था धंधा.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.