logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • झुके हुए कंधे, उदास चेहरा और शर्म से झुका हुआ सिर...रोहित शर्मा का ये वीडियो आपका दिल चीर देगा

झुके हुए कंधे, उदास चेहरा और शर्म से झुका हुआ सिर...रोहित शर्मा का ये वीडियो आपका दिल चीर देगा.

 
  • Raheel Sayed
  • 15 Apr 2024
  • 981
image  

 

 

मुंबई: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच को एल क्लासिको के नाम से जाना जाता है। दोनों टीमों के बीच गजब की राइवलरी है। 14 अप्रैल की रात इस महामुकाबले का आयोजन मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस को जिताने की रोहित शर्मा ने पूरी कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद एमआई 20 रन से हार गई।

रोहित शर्मा ने 12 साल बाद आईपीएल में शतक जड़ा। उन्होंने 63 गेंदों का सामना कर 166 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 105 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे। वह अंत तक अकेले लड़ते रहे। उनका किसी भी खिलाड़ी ने खास साथ नहीं दिया, जिसके चलते मुंबई यह मैच हार गई। वहीं मैच खत्म होने के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।

मैच के बाद सिर झुकाए ड्रेसिंग रूम में जाते दिखे हिटमैन

मैच खत्म हो गया था। चेन्नई सुपर किंग्स 20 रन से मुकाबला अपने नाम कर चुकी थी। मैच के बाद खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा को मुंबई की हार इतनी ज्यादा चुभी की वह किसी से हाथ मिलाने के लिए भी नहीं रुके। एक तरफ चेन्नई और मुंबई के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा चुपचाप सिर झुकाए वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। रोहित के हावभाव और उनके चेहरे पर हार का गम साफ झलक रहा था। वह चेन्नई के खिलाफ इस हार से काफी ज्यादा मायूस नजर आ रहे थे। हिटमैन किसी से नहीं मिले और सीधा अंदर चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://x.com/dranzertweets/status/1779739791296455071

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

टॉस गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर निर्धारित 20 ओवर में 206 रन ठोक दिए। इसके जवाब में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस 6 विकेट पर 186 रन ही बना पाई और 20 रन से मैच हार गई।

 

 
Share
Previous Post
पिता को मुखाग्नि देने से पहले बेटा गंगा में डूबा, गोताखोर शव की तलाश में जुटे, कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना
Next Post
सैनिक बहुल पहाड़ पर युवा और सैनिक मतदाता हैं गेम चेंजर, कुमाऊं मंडल की 2 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.