logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • सैनिक बहुल पहाड़ पर युवा और सैनिक मतदाता हैं गेम चेंजर, कुमाऊं मंडल की 2 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर

सैनिक बहुल पहाड़ पर युवा और सैनिक मतदाता हैं गेम चेंजर, कुमाऊं मंडल की 2 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 16 Apr 2024
  • 1042
image  

 

 

देहरादून: कुमाऊं मंडल की दो लोकसभा सीटों में से अल्‍मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट चार जिलों अल्मोड़ा पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में फैली हुई है। अल्मोड़ा को उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। अल्मोड़ा एक पुराना जिला होने के साथ ही सबसे अधिक पढ़े लिखे जिलों में भी शुमार माना जाता है। सैनिक के बाहुल्‍य मानी जाने वाली इस सीट पर बहुधा राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहते हैं। धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, लोहाघाट, चंपावत, द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा,जागेश्‍वर, कपकोट, बागेश्वर चौदह विस क्षेत्रों से बने इस लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और नौ विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

इस बार इस लोकसभा सीट में जीत की चाबी महिलाओं के साथ ही युवाओं के हाथ में है। ऐसे में बीजेपी हो या फिर कांग्रेस दोनों दल महिलाओं और युवाओं में अपने पक्ष में लाने में जुटे हैं। अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की 14 में से 6 विधानसभाएं ऐसी हैं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या अधिक है। इस बार इस सीट पर 6 लाख 50 हजार से अधिक महिला वोटर्स हैं। कांग्रेस युवा और महिलाओं की निर्णायक संख्या के मद्देनजर मानकर चल रही है कि बीजेपी की सरकार की नीतियों से सबसे अधिक महिला और युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ी है। महंगाई से जहां किचन का बजट बिगड़ गया है, वहीं युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों में ये दोनों वर्ग कांग्रेस को मौका दे सकते हैं। हालांकि बीजेपी अपने पांच किलो राशन के लाभार्थियों और महिलाओं में मोदी के क्रेज को लेकर आश्वस्त है।

कैसा रहा चुनावी इतिहास:

आपातकाल के बाद साल 1977 में यहां डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जीत मिली थी। इसके बाद साल 1980 में जब इंदिरा गांधी की लहर चली तो यहां से हरीश रावत सांसद चुने गए। साल 1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो चुनाव में हरीश रावत एक बार फिर संसद पहुंचने में कामयाब रहे। साल 1989 में वी. पी. सिंह की लहर में भी हरीश रावत इस सीट पर कब्जा करने में सफल हुए। लेकिन साल 1991 के चुनाव में चली राम लहर में बीजेपी के जीवन लाल शर्मा से उन्हें पटखनी मिली।

अल्मोड़ा सीट को साल 2009 में आरक्षित घोषित किया गया। इस सीट से साल 2009 में प्रदीप टम्टा कांग्रेस से लोकसभा गए। इसके बाद साल 2014 के चुनाव में अजय टम्टा ने बीजेपी के टिकट पर यहां से जीत हासिल की। साल 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार में उन्हें कपड़ा राज्यमंत्री बनाया। साल 2019 में एक बार फिर से अजय टम्टा इस सीट से जीते। अब तीसरी बार फिर से उनका मुकाबला प्रदीप टम्टा से ही है।

पलायन, हेल्थ समस्याएं बरकरार:

कुमाऊं मंडल के दूसरे नैनीताल-ऊधमसिंह लोकसभा क्षेत्र में एमएसपी, मानव-वन्यजीव संघर्ष और आपदा से जूझने के अलावा पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याएं आज भी आम हैं। राज्य गठन के बाद नए परिसीमन के बाद इस सीट में ऊधमसिंह नगर की नौ और नैनीताल की रामनगर छोड़कर शेष पांच विधानसभाएं आती हैं।

ऊधमसिंह नगर में किसानों धान, गेहूं और गन्ने की फसल का समय से भुगतान नहीं हो पाने से परेशान हैं। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां से मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले आठ से दस किलोमीटर या फिर इससे अधिक दूरी तक डोली या घोड़ों में लाना होता है। यही नहीं गांवों में इलाज की सुविधा न होने के कारण इसके बाद भी उन्हें 100 से 150 किलोमीटर दूर हल्द्वानी या फिर नैनीताल ले जाना होता है।

बीजेपी का योजनाओं पर जोर, कांग्रेस स्थानीय मुद्दे उठा रही

साल 2019 में बीजेपी ने अजय भट्ट को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से टिकट दिया तो उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को भारी मतों से शिकस्त दी। इस बार भी बीजेपी ने दूसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को मैदान में उतारा है। राष्ट्रीय योजनाओं के साथ ही वह जनता के बीच जमरानी बांध परियोजना, रोपवे, हाइवे, एम्स सैटलाइट सेंटर जैसी योजनाओं का जिक्र मतदाताओं के बीच कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी संगठन में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। प्रकाश राष्ट्रीय मुद्दे तो मतदाताओं के बीच उठा रहे हैं साथ वे मुख्य फोकस स्थानीय मुद्दों पर भी प्रभावी तरीके से कर रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
झुके हुए कंधे, उदास चेहरा और शर्म से झुका हुआ सिर...रोहित शर्मा का ये वीडियो आपका दिल चीर देगा
Next Post
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करना चाहते हैं ऑनलाइन पूजा, पूरी होगी मनोकामना... जानिए शुल्क और पूरी प्रक्रिया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.