logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करना चाहते हैं ऑनलाइन पूजा, पूरी होगी मनोकामना... जानिए शुल्क और पूरी प्रक्रिया

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करना चाहते हैं ऑनलाइन पूजा, पूरी होगी मनोकामना... जानिए शुल्क और पूरी प्रक्रिया.

 
  • Rahul Parasar
  • 16 Apr 2024
  • 789
image  

 

 

देहरादून: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा-2024 के लिए ऑनलाइन पूजा की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। अगर आप केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा कराना चाहते हैं तो इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर यात्रा वर्ष-2024 के लिए ऑनलाइन पूजा की बुकिंग तीर्थयात्री कर सकते हैं। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पूजा की बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू कर दी गई है जो 30 जून तक चलेगी।

श्री बदरीनाथ धाम की पूजा में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक और अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्त्रनामावली, शायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती और शायंकालीन गीत गोविंद पाठ के साथ ही भगवान बदरीविशाल की शयन आरती व दीर्घकालिक अवधि की पूजाएं शामिल हैं। इसी तरह से केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और शायंकालीन आरती के साथ ही दीर्घकालिक पूजाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इन पूजाओं के साथ ही श्रद्धालु मंदिर समिति को ऑनलाइन डोनेशन भी कर सकते हैं।

दरअसल, धाम में आ कर पूजा करने में असमर्थ भक्तों के लिए बीकेटीसी ने ऑनलाइन पूजा की शुरूवात कर लोगों को बड़ी सुविधा है। घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा कर धाम में दर्शन का पुण्यलाभ अर्जित करने का मौका बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा के दौरान श्री बदरीनाथ धाम में 19,700 लोगों ने पूजा के लिए बुकिंग करवाई थी। जबकि श्री केदारनाथ धाम में पूजा करवाने के लिए 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन डोनेशन भी किया था।

ऑनलाइन पूजा के लिए तय किया गया है यह शुल्क:

पूजाशुल्क रुपये में
श्रीमद्भागवत पाठ51,000
स्पेशल पूजा12,000
महाभिषेक पूजा4800
अभिषेक पूजा4500
वेद पाठ2500
गीता पाठ2500
विष्णु सहस्रनामावली701
स्वर्ण आरती501
चांदी आरती401
कपूर आरती201

पहले दिन हुए दो लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। पहले दिन चारधाम के लिए 2,01,851 पंजीकरण हुए हैं। सबसे अधिक 69,543 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए किए गए हैं। बदरीनाथ धाम के लिए 58,685, यमुनोत्री के लिए 35,356, गंगोत्री के लिए 36,111 और हेमकुंड साहिब के लिए 2,156 लोग ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए भी 450 भक्तों ने बुकिंग कराई है। केदारनाथ के लिए 18 अप्रैल से हेली सेवा की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
सैनिक बहुल पहाड़ पर युवा और सैनिक मतदाता हैं गेम चेंजर, कुमाऊं मंडल की 2 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर
Next Post
यूपीएससी सिविल सेवा 2023 का परिणाम जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.