logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में वोटरों की खामोशी से प्रत्याशियों पर दबाव, गढ़वाल-टिहरी समेत 5 सीटों पर जंग!

उत्तराखंड में वोटरों की खामोशी से प्रत्याशियों पर दबाव, गढ़वाल-टिहरी समेत 5 सीटों पर जंग!.

 
  • Abhishek Shukla
  • 19 Apr 2024
  • 1009
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर मोदी लहर के सहारे नैय्या पार लगने की उम्मीद में हैं तो वहीं कांग्रेस दस साल की एंटी इनकंबेंसी पर अपनी नजरें टिकाये हुए है। देखा जाये तो भाजपा पीएम मोदी के सहारे चुनाव जीतने के लिए आश्वस्त है तो वहीं कांग्रेस किसी चमत्कार की उम्मीद में है।

वैसे तो इस बार भी उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही कांटे की टक्कर है लेकिन बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कांग्रेस और भाजपा की नींद उड़ा रखी है। बहुजन समाज पार्टी, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं के सहारे हरिद्वार, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बनाने में जुटी हुई है।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत आमने-सामने हैं। वैसे तो इन दोनों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है लेकिन बसपा यहां त्रिकोणीय मुकाबला बना रही है। मुस्लिम, अनुसूचित जाति के वोटों के सहारे बसपा ने कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बसपा के पाले में आने वाले वोट किस प्रत्याशी को संसद की राह दिखाएंगे या किसको हरायेंगे, इसको देखते हुए हरिद्वार सीट पर चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। देखा जाए तो हरिद्वार लोकसभा सीट इस समय हॉट सीट बनी हुई है क्योंकि यहां पर दो-दो मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद चुनाव मैदान में है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर अपने बेटे वीरेंद्र रावत को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी है।

नैनीताल

उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। यहां से भाजपा के वर्तमान सांसद अजय भट्ट मोदी फैक्टर के सहारे चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त हैं तो वहीं कांग्रेस के प्रकाश जोशी भी जीत के दावे करते हुए जनता के बीच पहुंचे हैं। इस सीट पर भी बसपा प्रत्याशी अख्तर अली इन दोनों ही प्रत्याशियों को चुनौति देते हुए नजर आ रहे हैं।

अल्मोड़ा

पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर होनी तय है। यहां से भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान सांसद अजय टम्टा एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं तो कांग्रेस ने भी अपने पुराने चेहरे को ही अहमियत देते हुए प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस इस बार जहां प्रदीप टम्टा के जीतने की पूरी आस लगाए हुए हैं तो वहीं भाजपा के अजय टम्टा पुरानी जीत और मोदी फैक्टर को लेकर जीतने के प्रति आश्वस्त हैं। अजय टम्टा और प्रदीप टम्टा दोनों ही पुराने प्रतिद्वंदी हैं।

टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल सीट पर मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि युवा और निर्दलीय प्रत्याशी ने दोनों ही दलों की नींद उड़ाई हुई है। बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने वाले बॉबी पंवार जनमुद्दों को लेकर जनता के बीच में हैं। बॉबी पंवार को जनता का काफी समर्थन भी मिल रहा है।

यह समर्थन वोट बैंक में तब्दील होगा या नहीं यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस समय बॉबी की लहर ने दोनों प्रत्याशियों के पेशानी पर बल डाल दिये हैं।

टिहरी संसदीय सीट राज परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में माला राज्य लक्ष्मी शाह अब तक तीन बार सांसद बन चुकी हैं और चौथी बार मैदान में है तो उनको मात देने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला भी जीतने का दावा कर रहे हैं।

गढ़वाल

ऐसा ही कुछ हाल गढ़वाल पौड़ी गढ़वाल सीट का है। इस सीट पर भाजपा ने राज्यसभा सदस्य रहे अनिल बलूनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पीएम मोदी और शाह के खास माने जाने वाले बलूनी के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बलूनी के खिलाफ मैदान में उतारा है।

यहां बलूनी के समर्थन में बड़ी जनसभाएं भी हुई लेकिन जनता पैराशूट प्रत्याशी कहते हुए बलूनी को नकार कर गोदियाल को समर्थन दे रही है। यह समर्थन कहां तक वोट बैंक बनेगा इसका अंदाजा भी लगा पाना राष्ट्रीय दलों के लिए मुश्किल हो रहा है। यहां से भी एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुखर रहे आशुतोष नेगी पौड़ी गढ़वाल से चुनाव मैदान में हैं हालांकि उनके पीछे इतना जन समर्थन नहीं दिख रहा है लेकिन कुछ हद तक वह भी इन दोनों राष्ट्रीय दलों के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं।

सीएम धामी खुद संभाली प्रचार की कमान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वयं ही प्रचार की कमान संभाली हुई थी। एक के बाद एक स्टार प्रचारक भी चुनावी रैलियों में आये। जबकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक दिन में दो चुनावी सभाएं कीं। स्टार प्रचारकों में नाम सम्मिलित नहीं करने के बावजूद चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचने पर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे नेताओं को उत्तराखंड का रुख करना पड़ा।

हरिद्वार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हरिद्वार में एक जनसभा की। मतदान के लिए अब लगभग कुछ ही घंटों का ही समय बचा है, लेकिन मतदाताओं ने खामोशी की चादर ओढ़ रखी है वह चुनावी पारे को और चढ़ा रही है। मौसम में भले ही ठंडक हो लेकिन चुनावी तापमान बढ़ रहा है।

18वीं लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड की पांच सीटों में फ्लोटिंग वोटर अहम भूमिका निभा सकते हैं। किसी भी प्रत्याशी की हार को जीत में बदलने में फ्लोटिंग वोटर की अहम भूमिका रहती है। इस समय राजनीतिक दल और प्रत्याशियों की नजरें फ्लोटिंग वोटर पर टिकी हुई है।

ऐसे मतदाता जो अंतिम समय में किसी प्रत्याशी या दल के पक्ष में मतदान के लिए अपनी राय बनाते हैं। उनको ही फ्लोटिंग मतदाता कहा जाता है। इनकी संख्या सात से आठ फीसदी ही होती है, लेकिन कांटे की टक्कर में ये फ्लोटिंग मतदाता किसी भी सीट पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करने वाले होते हैं।

संसदीय सीटप्रत्याशियों की संख्या
टिहरी गढ़वाल11
गढ़वाल13
हरिद्वार14
अल्मोड़ा07
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर10
कुल55

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय शटलर को कैसे आया UPSC की तैयारी करने का जूनून पढ़िए IPS बनने की कहानी
Next Post
उत्तराखंड में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, 54.08 फीसदी हुई वोटिंग
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.