logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Earth Day पर भी उत्तराखंड के जंगलों को झेलना पड़ रहा है नुकसान, गर्मी बढ़ते ही धधकने लगी आग, एक साल में 300 गुना बढ़ी घटनाएं

Earth Day पर भी उत्तराखंड के जंगलों को झेलना पड़ रहा है नुकसान, गर्मी बढ़ते ही धधकने लगी आग, एक साल में 300 गुना बढ़ी घटनाएं.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 23 Apr 2024
  • 1106
image  

 

 

देहरादून: पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में 22 अप्रैल को जहां Earth Day मनाया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड के जंगल लगातार जल रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पहाड़ी राज्य में जंगलों की आग भड़कने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में 15 फरवरी से अभी तक 300 से अधिक घटनाएं जंगल में आग लगने की हो चुकी हैं। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के डेटा के मुताबिक पिछले साल में इसी समयसीमा के दौरान जंगल में आग लगने की 85 घटनाएं सामने आई थी। आग लगने की घटना में 300 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

उत्तराखंड में अपर प्रमुख वन संरक्षक और वन में आग के नोडल ऑफिसर निशांत वर्मा ने बताया कि तापमान में बढ़ोत्तरी और सूखा पड़ने की वजह से जंगल में आग लगने की घटना में तेजी आई है। कृषि अपशिष्ट का जलाया जाना भी एक अहम वजह है। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा बरतते हुए ग्रामीणों को भी जागरूक रखने का अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तराखंड में 38 हजार स्क्वैयर किलोमीटर का फॉरेस्ट एरिया है। यह राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 71 फीसदी हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार जंगल के पास इंसानों की बढ़ती बसावट की वजह से भी आग की घटनाएं अधिक हुई हैं। आग की घटनाओं से वन्यजीव और बायोडायवर्सिटी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अभी हाल में ही देवप्रयाग पौड़ी रोड पर भी जंगल में आग लग गई।

पूरे उत्तराखंड में जगलों में आग लगने की घटनाओं में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। निशांत वर्मा के मुताबिक, राज्य में 18 अप्रैल तक ऐसी आग लगने की 341 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे 387 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रभागीय वन अधिकारियों के साथ इन घटनाओं की रोकथाम के संबंध में वर्चुअल बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिले तो उस पर कम से कम समय में ऐक्शन होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने वनाधिकारी के स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने को भी कहा। जंगल की आग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर और टोल फ्री नंबर जारी करते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी जरूरत पर भी जोर दिया। यह भी कहा कि स्थानीय लोगों, जन-प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों की भी मदद लें। जिस क्षेत्र में भी आग लगने की घटनाएं हों उस क्षेत्र के अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो।


अल्मोड़ा में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम के पास के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप लेते हुए वहां लगे जनरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। अल्मोड़ा के फलसीमा ITI के पास जंगल में आग शुक्रवार की सुबह से ही लगी हुई थी। ITI में ही यह स्ट्रॉन्ग रूम बना हुआ है।

 

 
Share
Previous Post
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, 7 दिन में 12.48 लाख रजिस्ट्रेशन
Next Post
200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत, पिथौरागढ़ के गांव में मातम पसरा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.