logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • चारधाम यात्रा के लिए क्या बेहतर है? बस, किराए की टैक्सी, हेलीकॉप्टर सेवा या अपनी कार... जानिए सबकुछ

चारधाम यात्रा के लिए क्या बेहतर है? बस, किराए की टैक्सी, हेलीकॉप्टर सेवा या अपनी कार... जानिए सबकुछ.

 
  • Alok Bhadoria
  • 25 Apr 2024
  • 1086
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 10 मई से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है तो वहीं परिवहन विभाग भी पूरी तैयारी में है। फिलहाल किराया सूची में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। संभवत: मई माह में किराये दर में वृद्धि के लिए मांग उठ सकती है। श्रद्धालु भी समय और जेब के हिसाब से अपनी यात्रा तय कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने वर्ष 2022 में चारधाम यात्रा के लिए वाहनों का किराया अलग से तय किया था। उस समय संचालित सामान्य व्यावसायिक वाहनों से अलग मानकर चारधाम यात्रा के वाहनों का किराया वाहन की श्रेणी के हिसाब से निर्धारित किया गया था। चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए बसों का किराया निर्धारित किया गया।

बसों का प्रति किलोमीटर किराया

इसमें सभी श्रेणी की 20 सीटर बसों में ₹70 रुपये प्रति किमी के हिसाब से किराया निर्धारित किया गया। 21 से 30 सीट की साधारण बस में 63 रुपए प्रति किमी, 21 से 30 सीटर डीलक्स बस में 76 रुपए प्रति किमी, 21 से 30 सीटर बस में 89 रुपए प्रति किमी, 31 से 45 सीटर साधारण बस में ₹76 प्रति किमी, 31 से 45 सीटर डीलक्स बस में 83 रुपए प्रति किमी और 31 से 45 सीटर बस में 95 रुपए प्रति किमी किराया निर्धारित किया गया है।

टैक्सियों की रेट लिस्‍ट

इसी तरह से टैक्सियों में भी साधारण टैक्सी के लिए मैदानी क्षेत्र में नॉन एसी का 16 और एसी टैक्सी का 18 रुपए प्रति किमी निर्धारित है। साधारण श्रेणी में पर्वतीय क्षेत्र के लिए नॉन एसी 18 रुपए और एसी टैक्सी का ₹20 रुपये किराया प्रति किमी किराया निर्धारित है। डीलक्स टैक्सी में मैदानी क्षेत्र का नॉन एसी 20 रुपये और एसी 22 रुपए प्रति किमी और डीलक्स टैक्सी में पर्वतीय क्षेत्र के लिए नॉन एसी 22 रुपए और एसी 25 रुपये प्रति किलोमीटर किराया है।

नॉन एसी और एसी टैक्सी में इतना लग सकता है किराया

देहरादून से केदारनाथ की दूरी 260 किमी है। नॉन एसी टैक्सी में 16 रुपये प्रतिव्यक्ति के हिसाब से 4160 और एसी टैक्सी में 18 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से 4680 रुपये के लगभग किराया लगता है। देहरादून से बदरीनाथ की दूरी लगभग 328 किमी है। नॉन एसी टैक्सी में लगभग 5248 और एसी टैक्सी में लगभग 5904 हजार रुपये किराया प्रतिव्यक्ति है। इसी तरह से देहरादून से यमुनोत्री जाने के लिए नॉन एसी टैक्सी में लगभग 3360 और एसी टैक्सी में लगभग 3738 रुपये प्रतिव्यक्ति का खर्चा आ सकता है। गंगोत्री जाने के लिए नॉन एसी टैक्सी में लगभग 4608 और एसी टैक्सी में लगभग 5180 हजार रुपये प्रतिव्यक्ति का खर्चा आ सकता है।

इतना किराया तो देना ही होगा

टैक्सी के लिए परिवहन विभाग ने न्यूनतम किराया भी किलोमीटर के हिसाब से तय किया है। इसमें 80 किलोमीटर से कम संचालन होने पर 80 किलोमीटर का किराया देना होगा जबकि 80 किलोमीटर से ऊपर का संचालन होने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लगेगा। लग्जरी और सुपर लग्जरी टैक्सी के लिए भी अलग किराया है। लग्जरी टैक्सी में मैदानी क्षेत्र के लिए ₹25 और पर्वतीय क्षेत्र के लिए 27 रुपए प्रति किलोमीटर जबकि सुपर लग्जरी में मैदानी क्षेत्र के लिए ₹35 और पर्वतीय क्षेत्र में ₹40 प्रति किलोमीटर किराया है।

इसलिए टैक्‍सी से यात्रा को तरजीह देते हैं यात्री

टैक्सी से चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को समय से यात्रा पूरी करने में कोई असुविधा नहीं होती है। वह समय से धाम पहुंचकर दर्शन-पूजा कर दूसरे धाम के लिए निकल जाते हैं या फिर आराम करने के लिए रुकते हैं। वहीं, बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा समय लगाना पड़ सकता है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बसों में एक धाम का किराया 1480, दो धाम का 2180, तीन धाम का 3375 और चारधाम का 3750 रुपए साधारण बस प्रति यात्री किराया तय किया गया।

हेलीसेवा के लिए उत्‍साह ज्‍यादा

कम समय में जल्द यात्रा पूरा करने वाले श्रद्धालुओं में हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर यात्रियों में ज्यादा उत्साह रहता है। इस बार भी हेली कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए यूकाडा ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए हेली सेवा की बुकिंग की सुविधा दी है। इनमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या होती है। हेलीकॉप्टर के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने यात्रा की पैकेज तय की हुई है।

1.25 लाख रुपये प्रति यात्री किराया

हिमालयन हेली सर्विस कंपनी का 1.25 लाख रुपए प्रति यात्री किराया तय है। इसमें रात्रि विश्राम धाम में ही होगा जबकि एक ही दिन में वापसी करने पर किराया 1.05 लाख रुपए प्रति यात्री होगा। चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलीकॉप्टर का किराया प्रति यात्री 1.95 लाख से 2 लाख रुपये तक तय किया गया है। थंबी एवियशन प्राइवेट लिमिटेड की हेली सेवा ने एक धाम के लिए 3.5 लाख रुपए, क्रेस्टल एवियशन के 6 लाख रुपए दो धाम के लिए किराया तय है।

वर्ष 2023 में बसों और टैक्सी के किराए में वृद्धि को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने मांग उठाई थी लेकिन परिवहन विभाग ने 2022 की दर पर ही बसों का किराया तय रखा था। इस वर्ष भी परिवहन विभाग ने फिलहाल किराये में वृद्धि नहीं की गयी है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति भी बसों के नंबर लगाने के लिए तैयारी में जुटी हुई है। समिति ने रोटेशन की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए स्लॉट आरक्षित करने की बात भी कही है।

चारधाम के लिए शेयरिंग टैक्‍सी का चलन कम

उत्तराखंड में फिलहाल शेयरिंग टैक्सी की शुरुआत नहीं हुई है। यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री लंबी यात्रा को देखते हुए टैक्सी शेयर नहीं करना चाहते हैं। शेयरिंग टैक्सी में लंबा सफर आरामदायक नहीं हो पाता है। वहीं अपनी गाड़ी से चारधाम यात्रा करने वालों के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं होती है।

अपनी गाड़ी से जाना महंगा साबित होता है

हालांकि अपने वाहन से यात्रा करने वालों जेब अच्छी-खासी ढीली करनी पड़ती है। एक धाम जाने में 25 से 30 हजार का खर्च आता है। इसमें सबसे ज्‍यादा खर्च पेट्रोल/डीजल का होता है।

 

 

 


 

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ-बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा बुकिंग से बीकेटीसी को एक करोड़ से अधिक की कमाई, पढ़ें पूरी खबर
Next Post
मैदानी जिलों में गर्म हवाएं बढ़ाएंगी तापमान, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.