logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • थक चुके हैं, बीमार हैं, इलाज की जरूरत है...पीएम मोदी के 'मुजरा' बयान पर भड़का विपक्ष, छोड़े तीखे तीर

थक चुके हैं, बीमार हैं, इलाज की जरूरत है...पीएम मोदी के 'मुजरा' बयान पर भड़का विपक्ष, छोड़े तीखे तीर.

 
  • Kunal Kataria
  • 26 May 2024
  • 742
image  

 

 

नई दिल्ली: देश में आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत वोटिंग हुई। भले ही अब लोकसभा चुनाव समाप्ति की ओर है, लेकिन सिसायी पारा लगातार चढ़ रहा है। पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर शनिवार को तीखा हमला किया और उस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए ‘गुलामी’ और ‘मुजरा’ करने का आरोप लगाया। बिहार के पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया और अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पछड़ा वर्ग को ‘आरक्षण से वंचित’ करने के लिए राजद और कांग्रेस जैसे दलों को जिम्मेदार ठहराया। उधर पीएम मोदी के 'मुजरा' वाले बयान से विपक्षी गठबंधन के नेता भड़क गए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब थक चुके हैं, बीमार हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है।

'पीएम मोदी की जुबान फिसली है या... कुछ और बात है'

इंडी गठबंधन वोट बैंक के लिए 'मुजरा' भी करना चाहता है, पीएम मोदी के इस बयान पर पवन खेड़ा ने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि पीएम मोदी की एक बार फिर जुबान फिसली है या... कुछ और बात है। समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या कहें। उन्होंने कहा कि शायद उनकी आदत धूप में जाकर प्रचार करने की नहीं है। राहुल गांधी की तो आदत है, वह चार हजार किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को शायद अब प्रचार से थकान बढ़ गई है। जिन शब्दों का वह इस्तेमाल करते हैं कि 'मुजरा करेगी कांग्रेस पार्टी', इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को बिल्कुल शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी को अब आराम की जरूरत है। मैं अमित शाह और जेपी नड्डा जी दोनों से आग्रह करता हूं कि अगर वह आपकी थोड़ी सी भी सुनते हैं तो तुरंत इलाज कराइए, उनको इलाज की आवश्यकता है। नरेंद्र मोदी जी अब थक चुके हैं, बीमार हैं।

"इंडिया गठबंधन वाले देश को डराते थे। कहते थे अगर राम मंदिर बना तो देश में बवाल हो जाएगा, खून की नदियां बहेंगी। आज राम लला मंदिर में विराजमान हैं, कोई बवाल हुआ क्याए कोई खून की नदियां बहीं क्या। ये कहते थे कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 अगर हटी तो यह पाकिस्तान में चले जाएंगे। अगर धारा 370 हटी तो आग लग जाएगी। अगर धारा 370 हटी तो देश में बम धमाके होंगे। भांति-भांति की धमकी और डर पैदा करना। मोदी न इनकी धमकियों से डरा है, न कभी रुका है।

पीएम नरेंद्र मोदी"

'परिवार के मुखिया को आंखों की शर्म नहीं खोनी चाहिए'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बिहार में दिए गए भाषण पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि परिवार के मुखिया को कभी आंखों की शर्म नहीं खोनी चाहिए। गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में ‘इंडिया’ गठबंधन की गोरखपुर की उम्मीदवार काजल निषाद और बांसगांव संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार सदल प्रसाद के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भोजपुरी में ‘रऊवा सभे के राम-राम’ बोलकर भीड़ का अभिवादन किया। उन्होंने बिहार की एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी के दिये गये भाषण का जिक्र करते हुए कहा, ‘मोदी जी ने बिहार में भाषण दिया और विपक्ष के नेताओं के लिए ऐसे-ऐसे शब्द बोले जो देश के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं बोले होंगे।’

"यह डरपोक कांग्रेस और राजद वाले अभी क्या कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। इन डरपोक लोगों के कारण पाकिस्तान के आतंकी जब चाहे भारत पर हमला करके चले जाते थे। मोदी इनकी तरह डरता नहीं है। मोदी ने सेना को कहा कि जाओ घर में घुसकर के मारो। आज पाकिस्तान कुछ करने से पहले सौ बार सोचता है।

पीएम नरेंद्र मोदी"


'M अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के प्रति इतना आकर्षण क्यों है?'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर अपने वोट बैंक के लिए ‘मुजरा’ करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की और पूछा कि क्या उन्हें इस तरह का बयान देना शोभा देता है। बिहार में चुनाव प्रचार रैलियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नयी दिशा दी है। मैं इस प्रदेश की भूमि पर यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को लूटने और उन्हें मुसलमानों को देने की ‘इंडिया’ गठबंधन की योजनाओं को विफल कर दूंगा। वे गुलाम बने रह सकते हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ‘मुजरा’ कर सकते हैं।’ राकांपा (एसपी) के नेता क्लाइड क्रैस्टो ने सोशल मीडिया पर उनकी पिछली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री को ‘एम’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के प्रति इतना आकर्षण क्यों है। क्रैस्टो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एम’ अक्षर से यह कैसा आकर्षण? मुसलमान, मछली, मंगलसूत्र, मटन... अब ‘मुजरा’। क्या भारत के प्रधानमंत्री को इस तरह की बातें करना शोभा देता है।’


 

 

 
Share
Previous Post
वोटिंग प्रतिशत में बदलाव संभव नहीं... डेटा पर सवाल उठाने वालों को चुनाव आयोग ने दिया जवाब
Next Post
सुधार लें ये 5 आदतें, हार्मोन्स में नहीं होगी गड़बड़ी, हर उम्र में चेहरा दिखेगा फिट और हेल्दी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.