logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • जबलपुर में रेलवे अधिकारी पिता और भाई की हत्या कर प्रेमी के साथ फरार,75 दिन बाद हरिद्वार के एक होटल से पकड़ी गई

जबलपुर में रेलवे अधिकारी पिता और भाई की हत्या कर प्रेमी के साथ फरार,75 दिन बाद हरिद्वार के एक होटल से पकड़ी गई.

 
  • Shubham Sehgal
  • 29 May 2024
  • 1103
image  

 

 

हरिद्वार: मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में कुछ महीनों पहले पिता और पुत्र की हत्‍या का मामला सामने आया था। डबल मर्डर के बाद नाबालिग बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार चल रही थी। 75 दिन बाद जाकर पुलिस ने लड़की को हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। उसका बॉयफ्रेंड मुकल सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा है। बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता और भाई की हत्‍या कर दी थी। हरिद्वार से पहले दोनों की लोकेशन मथुरा मिली थी। इससे पहले मुंबई, गोवा, पुणे और हुबली में भी उनके रहने की जानकारी मिली थी। जबलपुर पुलिस की एक टीम लड़की को लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो चुकी है।

एक ही कॉलोनी में रहते हैं मुकुल और लड़की

गौरतलब है कि इस साल 14 मार्च को जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में डबल मर्डर हुआ था। रेलवे अधिकारी राजकुमार विश्‍वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्‍क की हत्‍या कर दी गई थी। राजकुमार की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी मुकुल सिंह के साथ मिलकर इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया था। मुकुल के पिता भी रेलवे अफसर हैं और इसी कॉलोनी में रहते हैं। कई शहरों के सीसीटीवी फुटेज में लड़की और मुकुल एक साथ नजर आए हैं। पुलिस ने आरोपी मुकुल का बैंक अकाउंट फ्रीज करवा दिया  था। इसके बाद भी उसके पास कहीं से पैसे पहुंच रहे थे, तभी वह लगातार खर्च कर रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान आरोपियों की कौन मदद कर रहा था।

आरोपी मुकुल

भाई तनिष्‍क के शव को फ्रिज में ठूंस दिया गया था

जबलपुर के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि लड़की को ले आने के लिए एक पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। मुकुल ने लड़की के साथ मिलकर हत्‍याकांड को अंजाम दिया था। मुकुल ने रेलवे कर्मचारी राजकुमार के शव को पन्‍नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था, जबकि तनिष्‍क के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि मुकुल सिंह राजकुमार की नाबालिग बेटी के साथ बैग लेकर स्‍कूटर से कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया था। तभी से दोनों को पुलिस तलाश रही थी।

 

 
Share
Previous Post
KKR के चैंपियन बनने के बाद बच्चे की तरह खुशी से उछल पड़े शाहरुख खान
Next Post
चारधाम के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोलने पर हो रहा है विचार- हरिद्वार में फंसे यात्रियों से मुलाकात के बाद बोले पुष्कर धामी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी.

    • 12 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 July: देहरादून, बागेश्वर समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते रोकी गई चारधाम यात्रा.

    • 21 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.