logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • आस्था ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! चार धाम दर्शन के लिए पहुंचे 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

आस्था ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! चार धाम दर्शन के लिए पहुंचे 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु.

 
  • Abhishek Shukla
  • 29 May 2024
  • 1099
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। निर्धारित संख्या के बावजूद दुगुनी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को धामों में दर्शन कराये जा रहे हैं। कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन करे वापस न जाये इसके लिए सरकार से लेकर पूरा सरकारी तंत्र व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है लेकिन श्रद्धालुओं के सैलाब के आगे व्यवस्थाएं भी कहीं ना कहीं कमतर नजर आ रही हैं।

चारों धामों और हेमकुंड साहिब में अब तक 12,27,748 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे हैं। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। केदारनाथ धाम में तो 20,000 से नीचे श्रद्धालुओं के आंकड़े आ ही नहीं रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थित तरीके से यात्रियों को धामों के दर्शन कराने के लिए संख्या निर्धारित की गयी थी लेकिन जिस संख्या में तीर्थयात्री आ रहे हैं उसको देखते हुए निर्धारित संख्या में दर्शन कराना असंभव सा प्रतीत हो रहा है।

जहां केदारनाथ धाम में रोजाना ही 20 और 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हों ऐसे में 18000 की निर्धारित संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए भेजना बेहद चुनौती भरा काम है। 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 29,030 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। जबकि 21 मई को सबसे ज्यादा 38,682 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। 10 मई से 27 मई तक केदारनाथ धाम में 509688 श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया है।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को अभिजीत मुहूर्त में खोले गए थे। मां यमुना के दर्शन करने के लिए पहले दिन ही 12193 तीर्थयात्रियों ने धाम का रुख किया। जबकि 17 मई को सबसे अधिक 15800 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे। 10 मई से 27 में तक यमुनोत्री धाम में 218162 तीर्थ यात्रियों ने मां यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
 

अक्षय तृतीया होने के कारण इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाट खुलने के साथ ही मां गंगा के दर्शन करने के लिए 5203 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। मां गंगोत्री के दर्शन करने के लिए भी रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 12 मई को सबसे अधिक 18973 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। गंगोत्री धाम में 10 मई से 27 मई तक 212545 तीर्थयात्रियों ने मां गंगा के दर्शन किए हैं।


विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में उमड़ रहे तीर्थयात्रियों के सैलाब के आगे व्यवस्थाएं भी कम पड़ गयी लेकिन सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक व्यवस्थाओं को बनाने में जुट गया और कुछ समय में ही यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से धामों में दर्शन कराने की व्यवस्था की गई।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए। बद्रीनाथ धाम में पहले दिन 22690 तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए पहुंचे। बद्री नारायण के दर्शन करने के लिए 19 मई को सबसे अधिक 28055 तीर्थ यात्री धाम तक पहुंचे। भू बैकुंठ के दर्शन करने के लिए 12 मई से 27 मई तक 277398 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

सभी धामों में वीकेंड पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां तक कि धामों की यात्रा करने के बाद मां धारी देवी के दर्शन करने के लिए भी रोजाना ही हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए। सिखों के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड साहिब में कपाट खोलने के बाद पहले दिन 5785 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। तीन दिनों में हेमकुंड साहिब में अब तक 9955 श्रद्धालु माथा टेक में पहुंचे हैं। कुल मिलाकर चारों धामों और हेमकुंड साहिब में 1227748 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

 

 
Share
Previous Post
चारधाम के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोलने पर हो रहा है विचार- हरिद्वार में फंसे यात्रियों से मुलाकात के बाद बोले पुष्कर धामी
Next Post
बिना कपड़ों के क्यों घूम रहे हो... उत्तराखंड में दिगंबर साधुओं से बदसलूकी, यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.