logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में भीषण गर्मी, देहरादून में तापमान 43 डिग्री के पार... गर्मी से बेहाल लोग, राहत लेकर आया ये अलर्ट

उत्तराखंड में भीषण गर्मी, देहरादून में तापमान 43 डिग्री के पार... गर्मी से बेहाल लोग, राहत लेकर आया ये अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 30 May 2024
  • 825
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में पड़ रही रेकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। पहाड़ों पर छुट्‌टियां मनाने पहुंच रहे लोगों को भी भीषण गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर सामने आई है। पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। देहरादून और पौड़ी में भी कुछ जगह बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

देहरादून की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को झूलसा रही है। देहरादून की गर्मी  दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। गर्म हवाएं बेहाल कर रही हैं। बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से एक पॉइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तेज धूप के कारण सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है और दिन के समय बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्र रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी और नैनीताल में हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून और पौड़ी में कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं कुछ क्षेत्रों में आशिक रूप से बादल छा सकते हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी शहर का तापमान 40 डिग्री पार करने का अनुमान जताया गया है। वहीं, उधम सिंह नगर का बुधवार को अधिकतम तापमान 42.0 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 18.2 दर्ज किया गया।

 

 
Share
Previous Post
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम,आईटी कंसल्टेंसी कंपनी की मदद लेगा मैनेजमेंट
Next Post
'इंडिया' गठबंधन 48 घंटे के अंदर चुनेगा पीएम, कांग्रेस महासचिव ने और क्या कहा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.