logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • चारों धामों में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक बढ़ी , सरकार की नई गाइडलाइन जारी

चारों धामों में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक बढ़ी , सरकार की नई गाइडलाइन जारी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 01 Jun 2024
  • 884
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हो रहा है। भारी संख्या संख्या में चारों धाम में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्था को बनाए रखने के लिए योजना बनाई गई है। उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों को गुरुवार को पत्र भेज कर 10 जून तक किसी भी अति विशिष्ट व्यक्ति को चार धाम यात्रा पर न भेजने का अनुरोध किया है। राज्यों के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अभी चार धाम यात्रा पूरे शबाब पर है। ऐसे में वीवीआईपी चार धाम यात्रा करने से परहेज करें। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से आदेश जारी किया गया है। चार धाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हुई थी। सरकार ने इस दिन से पहले 25 मई तक और फिर 30 मई तक के लिए वीवीआईपी दर्शन पर रोक लगाई थी। अब 10 जून तक वीवीआईपी से चार धाम यात्रा को टालने का अनुरोध किया गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि अभी चार धाम यात्रा को लेकर बड़े पैमाने पर तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। वीवीआईपी के आगमन से चार धाम यात्रा में अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है। 20 दिनों में चार धाम यात्रा पर 14 लाख से अधिक तीर्थयात्री आ चुके हैं। पिछले साल के तुलना में अलग-अलग दोगुना है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक पौने छह लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल जैसे प्रदेशों से सबसे अधिक तीर्थयात्री चार धाम पहुंचे हैं।

लगातार उमड़ रही है भीड़

चारधाम यात्रा के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। खासकर बाबा केदार के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन धाम में पहुंच रहे हैं। चारों धामों और हेमकुंड साहिब में 30 मई तक 14,03,376 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। ऐसे में किसी भी वीवीआईपी के आने से अव्यवस्थाएं होने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा में वीवीआईपी दर्शनों पर 10 जून तक रोक बढ़ा दी है।
मुख्य सचिव उत्तराखंड में विभिन्न प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि किसी भी वीवीआईपी को 10 जून तक चार धाम यात्रा पर ना भेजें। पत्र में कहा है कि अभी चारधाम यात्रा चरम पर चल रही है। ऐसे में वीवीआईपी इस अवधि में यात्रा करने से परहेज बरतें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह आदेश किए हैं।

वीवीआईपी दर्शन पर इस बार है रोक

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। पहले दिन ही भारी संख्या में उमड़े यात्रियों और पंजीकरण की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 25 मई तक के लिए वीवीआईपी दर्शनों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह और संख्या बढ़ती ही गयी तो सरकार ने 30 मई तक वीवीआईपी दर्शनों पर रोक बढ़ा दी थी। अब गर्मियों की छुट्टियां होने के साथ ही यात्रियों के आने का सिलसिला भी और तेज हो गया है। इनमें तीर्थ यात्रियों के साथ ही पहाड़ों में सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ रही है।

धामों में प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से यात्रियों की सुरक्षा और उनके लिए व्यवस्था बनाने में जुटे पुलिस बल को खासी मशक्कत भी करनी पड़ रही है। वहीं पर्यटन के लिए आ रहे पर्यटकों को संभालने में भी पूरा पुलिस बल जुटा हुआ है। ऐसे में किसी भी वीआईपी के आने से फोर्स उनकी सुरक्षा में लग जाए तो श्रद्धालुओं के लिए भी दिक्कतें हो सकती हैं। वीवीआईपी के आने के कारण सरकारी अमला वीवीआइपी ड्यूटी में व्यस्त हो सकता है जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती हैं। जबकि सरकार की प्राथमिकता आम श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा सरलता और सुगमता के साथ पूरी कराने की है।

रोक बढ़ाने का आदेश

इसको देखते हुए सरकार ने वीवीआईपी दर्शनों पर रोक 10 जून तक बढ़ा दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अन्य प्रदेशों की मुख्य सचिवों को पत्र भेज कर किसी भी वीवीआईपी को चारधाम यात्रा पर ना भेजने का अनुरोध किया है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से सबसे अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश में खोले गए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर भी 31 मई तक बंद रखने के आदेश हैं।

ऑफलाइन काउंटर के खोलने को लेकर फिलहाल कोई नया आदेश नहीं आया है। इस बीच जो यात्री बिना पंजीकरण के लिए के हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच रहे हैं, उन्हें भी थोड़ी-थोड़ी संख्या में चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है।

बैकलॉग को किया जा रहा है क्लीयर

डीटीडीओ हरिद्वार सुरेश यादव ने बताया कि हरिद्वार में ऐसे तीर्थ यात्रियों का बैकलॉक 30 मई तक 2900 था, जिसमें से 2000 यात्रियों को आज रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह से रोजाना ही कई यात्री ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं लेकिन ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने के कारण उनको कुछ समय के लिए रोकने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है। हालांकि अब बैकलॉग प्रतिदिन कम हो रहा है। संभवत: आज भी कुछ यात्री बसों या ट्रेनों से हरिद्वार पहुंच सकते हैं। जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्रा के लिए भेज दिया जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
एग्जिट पोल पर टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे कांग्रेस प्रवक्ता, क्या है वजह?
Next Post
गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ से गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौके पर मौत, 8 घायल
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.