logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ से गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौके पर मौत, 8 घायल

गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ से गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौके पर मौत, 8 घायल.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 01 Jun 2024
  • 810
image  

 

 

देहरादूनः उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास शुक्रवार को पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा 8 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से छह घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल ले जाया गया है जबकि दो अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की ‘क्विक रिस्पांस टीम’ मौके पर पहुंचीं तथा बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, लेकिन उस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण सड़क के नीचे की तरफ दीवार निर्माण में लगे सीमा सड़क संगठन का एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन, पानी का एक टैंकर, एक निजी बोलेरो वाहन, एक बाइक और एक कार (मारुति 800) भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पत्थर गिरने का सिलसिला अब भी रुक-रुक कर जारी है जिसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों को धीर-धीरे रवाना किया जा रहा है।

घटना देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे 

https://x.com/ANINewsUP/status/1796514308043800894

दुर्घटना में घायल होने वालों में दो परिवारों के आठ सदस्य शामिल हैं। एक परिवार देहरादून के कालसी का रहने वाला है जिसके सदस्यों की पहचान सुभाष वोनियाल (40), उनकी पत्नी बीना (38) तथा उनके पुत्रों दिव्यांशु (18) और हिमांशु (16) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दूसरे परिवार के सदस्यों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी नितेश (40), उनकी पत्नी मीरा (35) और उनकी पुत्रियों विशाखा (25) और राधा (16) के रूप में हुई है।

 

 
Share
Previous Post
चारों धामों में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक बढ़ी , सरकार की नई गाइडलाइन जारी
Next Post
60 दिनों में देशभर में ताबड़तोड़ 204 चुनावी कार्यक्रम किए,उत्तराखंड के सीएम धामी की बढ़ी धमक
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.