logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में भाजपा का 'जलवा', सभी एग्जिट पोल में क्लीन स्वीप

उत्तराखंड में भाजपा का 'जलवा', सभी एग्जिट पोल में क्लीन स्वीप.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 03 Jun 2024
  • 887
image  

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड में तमाम एग्जिट पोल बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। राज्य में सभी पांच सीटों पर अनुमान के मुताबिक बीजेपी जीत का परचम लहराने जा रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। यानी लगातार तीसरी बार बीजेपी पांचों सीटों पर कब्जा करती दिख रही है। एक दूसरे पोल में पोलस्टार ने भी कहा है कि उत्तराखंड की पांचों सीटें बीजेपी के खाते में जा रही हैं। सी-वोटर के एग्जिट पोल में भी एक बार फिर बीजेपी राज्य में एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है।

इंडिया टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस बुरी तरह हार रही है और बीजेपी पांचों लोकसभा सीटों पर जीत रही है। वहीं उत्तराखंड के क्षेत्रीय चैनलों के सर्वे में भी तीसरी बार बीजेपी प्रदेशों की पांचों सीटों पर एक तरफा जीत दर्ज कर रही है। न्यूज़ 18 उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के सर्वे में भी बीजेपी एकतरफा पांचों सीटें जीत रही हैं। न्यूज़ नेशन उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के सर्वे में भी पांचों सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। जी न्यूज़ उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के सर्वे में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है, जबकि पांचों सीटों पर कमल खिलता दिख रहा है। इंडिया न्यूज़ सर्वे में भी बीजेपी को एक तरफा जीत मिल रही है। यानी कुल मिला कर अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।

टाइम्स नाउ का अनुमान, पांचों सीटें बीजेपी की

टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 5 में से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। बीजेपी को 63 फीसदी वोट मिलेंगे। वहीं कांग्रेस को 33 फीसदी वोट मिलेंगे।
 

पार्टीसीटेंवोट शेयर
भाजपा563
कांग्रेस033
अन्य04

न्यूज 24- टुडेज चाणक्यः बीजेपी का क्लीन स्वीप

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के मुताबिक भी भाजपा को पांच सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। ऐसा ही साल 2019 में भी हुआ था। एग्जिट पोल और बाद में चुनावी नतीजों में भी भाजपा को सभी पांच सीटें मिली थीं। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 59 फीसदी और कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलेंगे। न्यूज नेशन का सर्वे भी उत्तराखंड में भाजपा को पांच सीटें दे रहा है। कांग्रेस को इस सर्वे से भी निराशा हाथ लगी है।

पार्टीसीटेंवोट शेयर (प्रतिशत में)
भाजपा559
कांग्रेस032
अन्य09

उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर पहले ही चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम सात बजे तक तक वोट डाले गए। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। यहां ओवरऑल 54 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, पांच लोकसभा सीटों पर अलग-अलग देखें तो अल्मोड़ा में 44.17, गढ़वाल में 49.86, टिहरी गढ़वाल में 51.74, नैनीताल-उधमसिंह नगर में 59.59 और हरिद्वार लोकसभा सीट पर 59.12 फीसदी वोटिंग हुई।

 

 
Share
Previous Post
सब-इंस्पेक्टर ने योगा ट्रेनर से किया रेप, बंदूक की नोक पर महीनों तक करता रहा शोषण, महिला पहुंची थाने
Next Post
जब पापा की परियां स्कूटी पर उड़ीं,उत्तराखंड पुलिस ने जीवन हित में जारी किया वीडियो
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.