logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • एनडीए को जीत का 'हार', 'इंडिया' हार कर भी जीता, लोकसभा चुनाव में क्या रहे दोनों के मुद्दे?

एनडीए को जीत का 'हार', 'इंडिया' हार कर भी जीता, लोकसभा चुनाव में क्या रहे दोनों के मुद्दे?.

 
  • Utkarsh Geharwar
  • 05 Jun 2024
  • 1127
image  

 

 

नई दिल्ली: इस आम चुनाव में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन में मुद्दों पर पूरी तरह साफ तस्वीर थी। नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी दोनों ही पूरे चुनाव में अपने पिच पर टिके रहे। इसमें कहीं-कहीं नरेन्द्र मोदी को सफलता मिली तो कहीं राहुल गांधी को बीजेपी के अजेय रथ रोकने में मदद मिली। आइए जानते हैं एनडीए और इंडिया गठबंधन के क्या मुद्दे रहे-

इन मुद्दों पर लड़ा N.D.A.

1- जो राम को लाए हैं, उन्हें लाना है

इस साल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण स्थापना की गई। इस घटना का व्यापक असर हुआ। जमीन स्तर पर इसका सियासी असर दिखा। बीजेपी ने चुनाव में नारा भी दिया, जो राम को लाए हैं, उन्हें फिर से लाना है। खुद पीएम मोदी ने इस बार चुनावी रैलियों में इस मुद्दे पर जनता से कनेक्ट करने की कोशिश की। इसका कुछ असर दिखा लेकिन अंतिम परिणाम ने साबित किया कि यह पूरी तरह काफी नहीं था।
2- जिसने राशन दिया, वोट भी उसी को

चुनाव में मोदी सरकार की मुफ्त राशन योजना ने अपना काम किया। पिछले कुछ चुनावों से मुफ्त राशन का व्यापक असर देखा गया है। इस चुनाव में भी ग्राउंड पर लोगों के बीच इस स्कीम का जादू था और कहीं न कहीं गरीब वोटरों के बीच नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता का अहसास था। कांग्रेस को इस स्कीम का लोगों से कनेक्ट का अहसास चुनाव के बीच देर से अंदाजा लगा। ऐसे में पार्टी ने चुनाव के बीच में एनडीए सरकार के पांच किलो मुफ्त राशन की जगह दस किलो राशन मुफ्त देने का वादा किया।

3- देश का मान बढ़ाया तो वोट का मान भी उन्हीं को

इस चुनाव में नरेन्द्र मोदी की अगुआई में बीजेपी के सामने चुनौतियां कहीं अधिक थीं। स्थानीय सांसद के खिलाफ नाराजगी थी। कहीं न कहीं दस सालों के शासन के बाद मोदी सरकार के कामकाज को लेकर मुखर सवाल भी थे लेकिन नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवाद नैरेटिव ने इन सवालों को न्यूट्रल कर दिया। इसमें महंगाई, बेरोजगारी जैसे मसले को काउंटर करने की कोशिश की गई और संदेश दिया गया कि इन समस्याओं से निजात के लिए नरेन्द्र मोदी ही अभी सबसे बेहतर विकल्प हैं।

इन मुद्दों पर टिका रहा I.N.D.I.A.

1- संविधान को बचाना है

नरेन्द्र मोदी ने इस चुनाव में अबकी बार 400 पार का नारा दिया था। ओपेनियन पोल में ऐसा लगा भी कि ऐसा मुमकिन है लेकिन इंडिया गठबंधन ने आपदा में अवसर देखा। वे जनता के बीच गए और कहा कि बीजेपी को 400 सीट इसलिए चाहिए कि वे संविधान को बदलना चाहते हैं। जमीन पर इसका असर हुआ। लोगों ने विपक्ष के इस तर्क को कहीं न कहीं स्वीकार किया कि बड़ी जीत से मौजूदा व्यवस्था बदल जाएगी।

2- जाति जनगणना

इंडिया गठबंधन ने जाति जनगणना का कार्ड आक्रामक रूप से खेला। वे इसके बहाने ओबीसी तक पहुंचने में सफल रहे। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में सफलता भी मिली। हालांकि चुनाव के बीच में नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष के इस अजेंडे को काउंटर करने की जरूर कोशिश की कि विपक्ष पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिमों में बांटना चाहती है लेकिन कहीं न कहीं लगातार इस मुद्दे पर टिके रहने का लाभ मिला और बीजेपी के मजबूत ओबीसी वोट में सेंध लगाने में सफल हुई।

3- युवाओं को नौकरी, महिलाओं को पगार

युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी और महिलाओं को हर साल एक लाख की पगार, ये दो ऐसे चुनावी वादे थे जिससे इंडिया गठबंधन ने एनडीए के युवा और महिला वोट में सेंधमारी की। विपक्ष अपने इन्हीं दो मुद्दों पर पूरी तरह केंद्रित रहा। इसके अलावा अग्निवीर योजना को रद्द करने जैसे फैसले का प्रचार किया। इसका लाभ उन्हें चुनाव में मिला।

 

 
Share
Previous Post
टिहरी लोकसभा सीट पर राजपरिवार का दबदबा कायम, राज्यलक्ष्मी शाह ने लहराया भगवा परचम
Next Post
उत्तराखंड के भीमताल में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, कार में थे 10 यात्री
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.