logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर ठंडा होने जा रहे, जान लें नियम वरना पुलिस करेगी कार्रवाई

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ठंडा होने जा रहे, जान लें नियम वरना पुलिस करेगी कार्रवाई.

 
  • Shubham Sehgal
  • 12 Jun 2024
  • 1135
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के लिए अब नियमों में बदलाव किया जाएगा। 10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा की शुरुआत के एक माह पूरे हो चुके हैं। इस एक माह में केदारनाथ में रेकॉर्ड 7.48 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, बद्रीननाथ धाम में 4.72 लाख, यमुनोत्री धाम में 3.46 लाख और गंगोत्री धाम में 3.39 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अलावा प्रदेश के तमाम हिल स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ दिख रही है। इस प्रकार की स्थिति को लेकर अब उत्तराखंड सरकार ने कई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। भीड़ नियंत्रण और नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड की मुख्य सचिव ने अहम बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उत्तराखंड सरकार ने फेसलेस चालान सिस्टम को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के बाद हुए डेथ ऑडिट के बाद उठाए गए सुधारात्मक कदमों की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही, उन्होंने पूरी तरह से फेसलेस चालान सिस्टम को लागू करने के निर्देश दिए है। राधा रतूडी ने पूरी राज्य सीमा एवं सभी मुख्य मार्गों पर एएनपीआर कैमरों के साथ ही शहरों में ड्रोन कैमरों से ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग एवं चालान के निर्देश दिए हैं। सीएस ने शिक्षा विभाग को स्कूलों में सप्ताह में एक दिन बच्चों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्रैफिक सिगनल को एएनपीआर तथा आरएलवीडी सिस्टम से अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क दुर्घटना को कम करने की कोशिश

सोमवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनने एवं फोर व्हीलर में सभी के लिए सीट बेल्ट के नियम को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। रोड सेफटी की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक एवं अपडेट करने के लिए मुख्य सचिव ने सभी 13 जिलों में ड्रोन सेवाओं की व्यवस्था बेहतर बनाई जा रही है।

ट्रैफिक सिग्नल को एएनपीआर एवं आरएलवीडी सिस्टम से इंटीग्रेट और अपडेट करने पर जोर दिया गया है। हाई टेक मोटर बाईक, कैमरों के साथ राडार स्पीड साइन बोर्ड, डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड एवं वेरिएबल मेसेज डिस्पले बोर्ड लगाने, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए बॉडी वॉर्न कैमरा, एल्कोमीटर-ब्रीथ एनालाइजर, पोर्टेबल साउंड सिस्टम जैसे आधुनिकतम टेक्नॉलाजी सिस्टम को लागू करने की वित्तीय एवं सैद्धान्तिक स्वीकृति दी है।

जागरूकता अभियान पर दिया जोर

राधा रतूड़ी ने परिवहन एवं पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए अधिकसे अधिक सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जीरो एक्सीडेंट राज्य के विजन के साथ कार्य करने की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सुरक्षात्मक कार्यों के तहत क्रैश बैरियर लगाने, रोड डेलीनेटर एवं कैट आई, ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य करने, पैरापिट एवं कॉशनरी साईन बोर्ड, रोड फर्नीचर रोड मार्किंग आदि कार्यों की वित्तीय एवं सैद्धान्तिक स्वीकृति दी।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने हिट एंड रन तथा गुड़ समेरिटन के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के मागों पर वैज्ञानिक तरीके से गति सीमा के निर्धारण की कार्ययोजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष 67 गुड समेरिटन को 10 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। वर्ष 2024-26 में गुड़ समेरिटन योजना के लिए 10 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। दरअसल, गुड समेरिटन को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड में सड़क परिवन और राजमार्ग मंत्रालजय की गुड समेरिटन स्कीम को विभागीय स्तर पर लागू किया गया है। इसमें गुड समेरिटन को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र दिया जाता है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को होगा मतदान, 13 जुलाई को आएगा नतीजा
Next Post
उज्जैन से ऋषिकेश आ रही ट्रेन में कोच की सफाई के दौरान महिला के कटे हाथ-पैर मिलने से हड़कंप मच गया
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.