नैनीताल/अल्मोड़ा: उत्तराखंड के जंगल एक बार फिर से धधक उठे हैं। अल्मोड़ा के जंगल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि एक घायल करीब 80 फीसदी झुलस गया है, जबकि अन्य करीब 45 फीसदी झुलस गए हैं। बताया जाता है कि बिनसर के जंगल में लगी आग में झुलसकर मरने वालों में वन विभाग के फायर वाचर और पीआरडी के जवान शामिल हैं। उत्तराखंड के जंगलों में कई महीनों से आग धधकर रही थी, जिस पर काफी मेहनत के बाद काबू पाया गया था।
गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के रानीखेत बिनसर के जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में जलकर चार लोगों की मौत हो गई है। वन रेंजर मनोज सनवाल का कहना है कि आज तीन बजे बिनसर में आग लगने की सूचना मिलने पर आठ लोगों की टीम मौके पर गई। तेज हवा के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिसके कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
#WATCH | Uttarakhand | Manoj Sanwal, Ranger Forest Department says, "Today at 3 o'clock, on receiving the information about the fire in Binsar, a team of eight people went to the spot and due to the strong wind, the fire took a terrible form due to which 4 people died on the spot… https://t.co/9tfaT2wrMv pic.twitter.com/ibqrWdT3sF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 13, 2024
उत्तराखंड के जंगल पिछले महीने धधक थे, जिनको बुझाने के लिए राज्य सरकार को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल के जंगल कई दिनों तक धधकते रहे थे। आग को बुझाने के लिए वायु सेना की भी मदद लेनी पड़ी थी। आग बहुत तेजी से फैल रही थी और स्थानीय स्तर पर काबू नहीं मिल पा रहा था, इसलिए वायु सेना की उत्तराखंड सरकार ने मदद ली थी। उत्तराखंड जिले के विभिन्न जंगलों में आग तेजी से भड़क रही है।