logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • चारधाम यात्रा के दौरान फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं, जानिए पुष्कर धामी सरकार का आदेश

चारधाम यात्रा के दौरान फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं, जानिए पुष्कर धामी सरकार का आदेश.

 
  • Shubham Sehgal
  • 15 May 2024
  • 1090
image  

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को फेक न्यूज या वीडियो के माध्यम से बदनाम करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश दिया है कि ऐसे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाए। बिना रजिस्ट्रेशन और ट्रिप कार्ड या पोस्टडेटेड रजिस्ट्रेशन की बसों और गाड़ियों के यात्रामार्ग पर संचालन पर कड़ा रूख अपनाते हुए राधा रतूड़ी ने ऐसी बसों और गाड़ियों को तत्काल रोकने तथा वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को टूर ऑपरेटर्स के साथ बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन के वाहनों के मुद्दे पर बैठक करने निर्देश दिए हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को जगह-जगह पर स्थापित चेक पॉइन्टस पर चिह्नित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को भी पत्र भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं की समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण के लिए राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को अपने मोबाइल पर प्राप्त किसी भी श्रद्धालु की शिकायत पर तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने मोबाइल 24 घण्टे खुले रखने तथा यात्रा से सम्बन्धित शिकायतों को अनिवार्यतः सुनने के कड़े निर्देश दिए हैं।

चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए जिलों में तैनात प्रभारी सचिवों की स्थिति को स्पष्ट करते हुए सीएस रतूड़ी ने कहा कि प्रभारी सचिव द्वारा सचिवालय से ही जिला प्रशासन और जिलाधिकारी आदि के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग की जाएगी। सचिवालय और जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। धामों में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट और यात्रामार्ग पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के दृष्टिगत राधा रतूड़ी ने यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए जगह-जगह स्थापित हॉल्डिंग प्लेस पर पेयजल, शौचालय तथा भोजन आदि सभी आवश्यक सुविधाएं और धामों के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने ऋषिकेश नगर निगम को अपने हॉल्डिंग प्लेस में यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी न देने या गलत जानकारी देने के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी दी कि इस बार यात्रा रूट पर 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं। इस बार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लेब शुरू की गई हैं। कुल 11 भाषाओं में यात्रा सम्बन्धित एसओपी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच से लेकर तमाम सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

 

 
Share
Previous Post
CUET एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड न करें! परीक्षा से एक दिन पहले NTA के नए निर्देश
Next Post
आज और कल बंद रहेंगे चारधाम यात्रा पंजीकरण, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बड़ा फैसला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.

    • 20 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.