logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • आज और कल बंद रहेंगे चारधाम यात्रा पंजीकरण, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बड़ा फैसला

आज और कल बंद रहेंगे चारधाम यात्रा पंजीकरण, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बड़ा फैसला.

 
  • Alok Bhadoria
  • 15 May 2024
  • 769
image  

 

 

देहरादून: उत्‍तराखंड में इस समय चल रही चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से आज और कल यानी 15 और 16 मई को ऑफ लाइन रजिस्‍ट्रेशन बंद रहेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर ये रजिस्‍ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे।

इस समय हजारों तीर्थयात्री पहले से ही हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे हुए हैं। एक अनुमान है कि इस साल चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या में 44 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण यह अव्‍यवस्‍था हुई है। इससे गंगोत्री धाम के पुजारी भी बहुत नाराज हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को गंगा सप्‍तमी के मौके पर गंगोत्री में कोई भी श्रद्धालु नहीं आ सका। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि उन्‍हें बीच-बीच में कई जगह रोका हुआ है। श्रद्धालु 22 घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं से कुछ दिन रुक कर जाने की अपील कर रहा है।

यह है मुख्‍य वजह

चार धाम यात्रा में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 15 और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही चारधाम के लिए मई माह के सभी ऑफलाइन स्लॉट बुक हो गए। जिसके चलते कई यात्रियों को मई माह में चारधाम यात्रा पर जाने का स्लॉट नहीं मिल पाया। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होते रहेंगे।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भी जरूरी था फैसला

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है। इस समय यात्रा मार्ग के साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश में कई जगहों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है। धाम में निर्धारित संख्या से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है जिससे धाम के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। यह सब देखते हुए श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक कर धामो में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। (इनपुट: रश्मि खत्री)

 

 
Share
Previous Post
चारधाम यात्रा के दौरान फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं, जानिए पुष्कर धामी सरकार का आदेश
Next Post
उत्तराखंड में सूरज दिखा रहा है अपना तेवर , पहाड़ी इलाके भी तपने लगे, देहरादून का तापमान 2 डिग्री बढ़ा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.

    • 28 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.