logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • 'ये लचर रवैया है...', उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, मुख्य सचिव तलब

'ये लचर रवैया है...', उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, मुख्य सचिव तलब.

 
  • Chandra Prakash Pandey
  • 15 May 2024
  • 735
image  

 

 

नई दिल्ली : उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को अपर्याप्त धन और वन विभाग के कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि कोई भी राज्य वन विभाग के अधिकारियों या विभाग की गाड़ियों को चुनाव ड्यूटी पर नहीं लगाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने जंगल की आग से निपटने में लचर रवैये को लेकर उत्तराखंड के चीफ सेक्रटरी को तलब करते हुए उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को भी कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि जब स्थितियां बदतर थीं तब आपने हमें दिखाया कि चीजें बहुत अच्छी हैं। कोर्ट ने  केंद्र से पूछा कि आग से निपटने के लिए राज्य को जरूरी फंड क्यों नहीं दिया गया। उत्तराखंड के जंगलों में पिछले साल नवंबर से ही आग लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट मई की शुरुआत से ही इस मुद्दे पर सुनवाई कर रहा है।

उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जंगल की आग से निपटने में राज्य सरकार का रवैया बहुत लचर' रहा है। कोर्ट ने कहा कि ऐक्शन प्लान तैयार था और उसे अंतिम रूप दिया जा चुका है लेकिन उसे लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जस्टिस बी आर गवई की अगुआई वाली बेंच ने राज्य के मुख्य सचिव को 17 मई को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। बेंच में जस्टिस गवई के अलावा जस्टिस एसवीएन भत्ती और संदीप मेहता भी शामिल हैं। बेंच ने उत्तराखंड के वन विभाग में बड़ी तादाद में खाली पदों को लेकर कहा कि इस मुद्दे के भी समाधान की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है कि आग बुझाने के लिए सेंट्रल फंड  का इस्तेमाल क्यों नहीं हुआ है। कोर्ट ने कहा कि पिछले साल केंद्र ने 9 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए लेकिन आग बुझाने पर 3.14 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के  चीफ सेक्रटरी से ये भी बताने के कहा है कि वन विभाग में इतनी रिक्तियां क्यों हैं, आग बुझाने के उपकरणों की कमी क्यों है और चुनाव आयोग से विशिष्ट छूट के बावजूद वन विभाग के कर्मचारियों की इलेक्शन ड्यूटी क्यों लगी है।

केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब चीजें खराब थी तब आपने हमें गुलाबी तस्वीर दिखाई।उत्तराखंड के जंगलों में पिछले साल नवंबर से लेकर अबतक आग लगने की 998 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से 68 घटनाएं तो महज 6 और 7 मई के बीच हुई हैं। पिछले सीजन में सूबे में जंगल में आग लगने की 773 घटनाएं हुई थीं। इस सीजन में आग से अबतक 1,196 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। इस वजह से जंगली जानवरों के आवासीय इलाकों में आने की घटनाएं बढ़ी हैं।
 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में सूरज दिखा रहा है अपना तेवर , पहाड़ी इलाके भी तपने लगे, देहरादून का तापमान 2 डिग्री बढ़ा
Next Post
CAA के तहत केंद्र सरकार ने 14 लोगों को दी भारतीय नागरिकता, MHA ने सौंपे सर्टिफिकेट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.