logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चारधाम यात्रा पर आने वाले नहीं दे रहे सेहत का अपडेट, अब तक 11 की मौत, 19 तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

चारधाम यात्रा पर आने वाले नहीं दे रहे सेहत का अपडेट, अब तक 11 की मौत, 19 तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद.

 
  • Shubham Sehgal
  • 18 May 2024
  • 835
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की भारी तादाद तीर्थस्थलों पर उमड़ रही है। भारी भीड़ के कारण तीर्थस्थलों पर लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर बड़ी बात सामने आई है। बिना स्वास्थ्य की जांच कराए तीर्थयात्रा पर आने का मामला सामने आया है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य की जांच कराकर तीर्थयात्रा पर आने की अपील की है। स्वास्थ्य की ठीक से जांच ठीक से न कराने के मामले के सामने आने के कारण तीर्थस्थलों पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 11 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, तीर्थस्थलों में उमड़ रही भीड़ को लेकर 19 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया है। वहीं, तीर्थयात्रियों के लिए डॉक्टरों की ओर से विशेष जानकारी दी गई है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सरकार की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है, लेकिन लोग ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को देखकर हरिद्वार और ऋषिकेश सीधे पहुंच रहे हैं। चार धाम में लगातार बढ़ी रही भीड़ को देखते हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पर गुरुवार को रोक लगाई गई थी। अब यह 19 मई तक बढ़ा दी गई है। पहले ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक 16 मई तक तय की गई थी। ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और धामों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने यह फैसला लिया है। गुरुवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे की ओर से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक 19 में तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा के लिए आने वाले रखें ध्यान

चार धाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थयात्रियों को अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि अगर सांस और दिल की ज्यादा दिक्कत है तो यात्रा नहीं करें। डॉक्टर की अनुमति देने पर ही यात्रा पर जाने की सलाह दी गई है। मैदान और पहाड़ के तापमान में अंतर को देखते हुए तीर्थयात्रियों को अपना शरीर इसके अनुरूप ढालने के लिए मैदान से पहाड़ी इलाकों में जाकर पहले आराम करने को कहा गया है। एकदम से ज्यादा पैदल न चलने को कहा गया है। दरअसल, देश में अभी चरम पर है। कई स्थानों पर 40 डिग्री या इससे अधिक तापमान है। वहीं, चार धाम में तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है। रात को यहां 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान है।

तीर्थयात्री छुपा रहे मेडिकल हिस्ट्री

चार धाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्री स्क्रीनिंग के दौरान अपनी मेडिकल हिस्ट्री छुपा रहे हैं। इस कारण भी चार धाम में उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। हरिद्वार से लेकर चार धाम तक कुल 21 स्थानों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। कई स्थानों पर यात्रा के दौरान बीमारी को छुपाने का मामला सामने आया है। वे न तो पुरानी बीमारियों के बारे में बता रहे हैं। न मेडिसिन की जानकारी दे रहे हैं। यात्रा शुरू होने में के बाद से अब तक कुल 11 यात्रियों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार, यात्रा शुरू होने के बाद से 40 हजार के करीब तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि तीर्थयात्रा पर आने वाले 50 साल से अधिक उम्र के हर तीर्थयात्री की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

मोबाइल फोन पर लगा प्रतिबंध

चार धाम में मोबाइल फोन पर अब रोक लगाई जा रही है। धाम के मंदिर परिसरों के 50 मीटर के बारे में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। धामों में रील बनाकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के आधार पर धामों में अब लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल पर कर पाएंगे। वे न ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए रील बना पाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को पर्यटन सचिव को निर्देश जारी करते हुए आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि चार धाम में इस बार पिछले सालों की तुलना में कहीं अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है।
 

मुख्य सचिव ने कहा कि इस बढ़ती भीड़ के कारण धामों में दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो बनाने में श्रद्धालुओं को काफी समय लग जाता है। इस कारण मंदिर परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ बढ़ती है। रील बनाकर लोग गलत संदेश भी दे रहे हैं। इसे एक प्रकार के अपराध की संज्ञा देते हुए मुख्य सचिव ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश दिया है।

बॉर्डर पर ही होगी जांच

चार धाम यात्रा के लिए आने वालों की उत्तराखंड के बॉर्डर पर ही जांच की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन के चार धाम आने वालों को बॉर्डर से ही वापस भेजा जाएगा। मुक्त सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाने का लिया गया है। इसके लिए उत्तराखंड के बॉर्डर पर सख्ती से जांच की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को चार धाम की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, दूसरे राज्यों के सचिवों को भी पत्र भेज दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जिनका स्वास्थ्य सही नहीं रहता है, वह हम मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेकर ही यात्रा पर आएं। सरकार की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविरों में अपनी बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दें। इससे उनकी यात्रा सुखद और सफल होगी।

 

 

 
Share
Previous Post
चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त नियंत्रण
Next Post
फर्जी पंजीकरण के जरिए यात्रियों को गंगोत्री धाम भेजने वाले टूर ऑपरेटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.